---Advertisement---

धुरंधर के ‘आलम सोडा’ को 10-15 साल जद्दोजहद के बाद मिली बड़ी कामयाबी, क्यों Mona Singh ने दी थी गौरव गेरा को बड़ी हिदायत

Mona Singh: बॉर्डर 2 एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे गौरव गेरा उनके सामने बॉर्डर 2 के बारे में खुलासा करने वाले थे लेकिन इस दौरान उन्होंने उन्हें रोका था और फिल्म की प्राइवेसी की बात समझाई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 11:28 पूर्वाह्न

Mona Singh
Follow Us
---Advertisement---

Mona Singh: धुरंधर और धुरंधर 2 में हर किरदार को आदित्य धर ने जिस बखूबी से दिखाने की कोशिश की है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि फिल्म के आलम सोडा यानी गौरव गेरा का किरदार भी काफी फेमस हुआ और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। इस सब के बीच क्या आपको पता है कि लगभग 10 से 15 साल के ब्रेक के बाद उन्हें धुरंधर से वह सफलता मिली है जिसके वह हकदार थे। इस बारे में जिक्र करते हुए मोना सिंह ने बताया कि कैसे धुरंधर रिलीज से पहले वह बड़ा स्पॉयलर देने वाले थे। हालांकि उनकी यह गलती उन पर भारी पड़ सकती थी लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें बचा लिया। इस बारे में बात करते हुए मोना सिंह से जाने आखिर उन्होंने क्या कहा।

गौरव गेरा करने वाले थे Mona Singh के सामने ये बड़ी गलती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए मोना सिंह ने बताया कि वह (गौरव गेरा) बहुत एक्साइटेड थे; वह बहुत लंबे समय के बाद कोई प्रोजेक्ट कर रहे थे। मुझे लगता है कि धुरंधर के साथ ब्रेक-अप करने के लिए उन्होंने लगभग 10-15 साल तक इसका इंतज़ार किया। वह बहुत एक्साइटेड होकर अपने लुक्स शेयर कर रहे थे और मुझे अपने ग्राफ के बारे में बता रहे थे, और मैंने उन्हें देखा और कहा, “हेलो, क्या आपको याद है कि आपने NDA साइन किया था?” उन्होंने कहा, “हां, लेकिन तुझे ही तो बता रहा हूं” मैंने कहा, “नहीं, ऐसा मत करो।”

मोना सिंह इस तरह से आलम भाई को किया था स्पॉइलर ना देने के लिए कंट्रोल

इसके साथ ही मोना सिंह अपने अनुभव के बारे में बात करती हुई लिखी और बताया कि “मैं यह बात अपने बहुत एक्सपीरियंस के साथ कह रही हूं और यह भी कि आपको सिर्फ़ NDA की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रोसेस की भी रिस्पेक्ट करनी होती है। एक कैरेक्टर और कहानी बनाने और उसे सीक्रेट रखने में बहुत कुछ लगता है। मैंने यह अपने पहले शो, जस्सी जैसी कोई नहीं से सीखा – मेरी आइडेंटिटी और सब कुछ सीक्रेट रखा गया था, और मुझे लोगों को यह बताने की कोई जल्दी नहीं थी कि, “हेलो, मैं ऐसा दिखती हूं। मैं ऐसा नहीं हूं मैं ऐसा नहीं था, क्योंकि मुझे पता था कि एक मेकओवर होने वाला है, और मुझे पता था कि एक समय आएगा जब लोग जानेंगे कि मैं कौन हूं।”

सोशल मीडिया पर क्या हो जाती धुरंधर की जानकारी लीक

मोना सिंह ने कहा कि मेरे कहने का मतलब सिर्फ यह था कि अभी शांत रहो किसी भी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट मत करो। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राइम वीडियो के शो मां का सम में मोना सिंह नजर आई थी। इसके साथ ही अनिल कपूर के साथ सूबेदार और सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में भी उन्हें देखा गया था। टीवी से लेकर फिल्मों तक की दुनिया तय करने वाली मोना सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026