---Advertisement---

Mother’s Day 2024: श्वेता तिवारी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, स्टार किड्स इस तरह मनाते हैं यह खास दिन

Mother’s Day 2024: मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड की मां और बेटी की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है और इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2024 11:59 पूर्वाह्न

Mother’s Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Mother’s Day 2024: मां वह है जो आपको इस दुनिया में लाती है और ऐसे में बच्चे उनके लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं मदर्स डे पर। इसमें न सिर्फ आम बच्चे बल्कि स्टारकिड्स भी शामिल हैं जो अपनी मां के लिए यह दिन खास बनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए स्टार किड्स इस खास दिन पर अपनी मां को धन्यवाद देते हैं। कुछ स्टार किड्स अपनी मां को पसंदीदा गिफ्ट देते हैं तो कुछ स्पेशल पोस्ट के जरिए उनका धन्यवाद देते नजर आते हैं। ऐसे में और जानते हैं आखिर कैसे मलाइका अरोड़ा से लेकर श्वेता तिवारी तक मनाती है मदर्स डे।

श्वेता तिवारी

सिंगल मॉम की लिस्ट में शुमार श्वेता तिवारी के साथ उनकी बेटी पलक तिवारी हाल ही में कोलैब करती हुई नजर आई थी। उन्होंने इस वीडियो में दिखाया कि वह कैसे अपनी मां के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। दरअसल यह वीडियो तो वैसे ब्रांड प्रमोशन के लिए था लेकिन इस वीडियो में वह श्वेता को एक गिफ्ट देती हुई नजर आती हैं।

मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करती है। हाल ही में वह अरहान खान के पॉडकास्ट शो में नजर आई थी जिसमें दोनों के बीच सुपर फ्रेंडली बॉन्ड को देखा गया था। इसके अलावा मलाइका ने इस बात की जानकारी दी है कि वे एक दूसरे की टांग खींचने में बिल्कुल भी परहेज नहीं करते हैं।

वहीं मलाइका भी अपनी मां को इस खास दिन पर याद करती है।

जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी आज वाले इस दुनिया में नहीं है लेकिन जाह्नवी भी अक्सर उन्हें याद करती हुई नजर आती है। बीते साल जाह्नवी श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर कर कहा था, “तस्वीरें खत्म हो रही है लेकिन यादें कभी खत्म नहीं होगी। दुनिया की सबसे अच्छी मां आप मुझे हमेशा आगे बढ़ाते रहते हैं मुझे आपकी याद आती है।”

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बीते साल अपने स्पेशल पोस्ट से लोगों को हैरान करती दिखी थी। इस दौरान वह अपनी मां मधु चोपड़ा बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ खेल रही थी। और इस पोस्ट के साथ उन्होंने मदर्स डे की शुभकामनाएं दी थी।

सारा अली खान

अगर मां बेटी की जोड़ी की बात करें तो कैसे सारा अली खान को भूल सकते हैं। वह अपनी मां के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें इस खास दिन की बधाई देती हुई नजर आई थी। उनका पोस्ट काफी चर्चा में रहा था। वह अक्सर अपनी मां और भाई के साथ बॉन्ड शेयर करती हुई दिखाई देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026