---Advertisement---

Mouni Roy Viral Video: पति के साथ ऑल ब्लैक में ट्विन करती दिखीं मौनी, किलर पोज ने जीता दिल

Mouni Roy Viral Video: मौनी रॉय को ऑल ब्लैक लुक में किया गया स्पॉट, अपने पति के साथ ट्विन करती दिखीं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Mouni Roy Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy Viral Video: टीवी की नागिन मौनी रॉय सोशल मीडिया सेंसेशन है और लाइमलाइट में बनी रहती है। यह बात सच है कि काम से ज्यादा वह अपने पर्सनल लाइफ और ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्खियों में होती हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्हें उनके पति सूरज नाम्बियार के साथ स्पॉट किया गया। दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग का दिल जीतने के लिए काफी है। ऑल ब्लैक लुक में उन्हें जब देखा गया तो फैंस प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए और वह एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों का रोमांटिक अंदाज हर बार की तरह चर्चा में है।

ऑल ब्लैक लुक में दिखे कपल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौनी रॉय ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को मैचिंग फुटवियर और चमचमाती ब्लैक और सिल्वर हैंडबैग के साथ कैरी करती हुई नजर आ रही है। मिडिल पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल के साथ न्यूड मेकअप और लिपस्टिक में एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को दीवाना बना रही है। नो एक्सेसरीज में भी उनका यह अंदाज तारीफ के काबिल है वहीं दूसरी तरफ सूरज नाम्बियार ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही मौनी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सूरज और मौनी एक दूसरे की हाथों में हाथ डाले हुए पोज देते हुए दिखे हैं। वह एक साथ काफी क्लोज हैं। कैमरे पर वे जिस तरह अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बना रहे हैं वह किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है। दोनों की जोड़ी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही।

चर्चा में बनी रहती हैं मौनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। वहीं वह आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में दिखाई दी थी। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026