---Advertisement---

आखिर कौन हैं Mrunal Thakur के होने वाले दूल्हे राजा, साउथ एक्टर की दुल्हनिया बनने के लिए तैयार ‘जर्सी’ एक्ट्रेस

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर बहुत जल्द दुल्हनिया बनने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द साउथ के एक फिल्म स्टार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वहीं बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 3:13 अपराह्न

mrunal thakur
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी मृणाल ठाकुर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मृणाल वह नाम है जो कंट्रोवर्सी से दूर रहती हैं लेकिन इस सब के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द दुल्हन बनने के लिए तैयार है। जी हां, अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो मृणाल जल्द शादी करने जा रही है और उन्होंने दूल्हा भी चुन लिया है। फिलहाल इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कब एक्ट्रेस इस बात का ऐलान दुनिया के सामने करती है।

क्या साउथ एक्टर को डेट कर रही मृणाल

अगर मृणाल ठाकुर की बात कर तो वह काम के अलावा ज्यादातर निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। वह साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी तक में दमखम दिखा चुकी है। कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी यह एक्ट्रेस लव अफेयर्स के मामले में हमेशा सस्पेंस रहा है। उनकी डेटिंग खबरें भी कभी सुर्खियों में नहीं रही लेकिन मीडिया खबरों की माने तो मृणाल पिछले लंबे समय से एक साउथ एक्टर को डेट कर रही है। दोनों अपने रिलेशनशिप में काफी सीरियस है और शादी की प्लानिंग भी कर चुके हैं।

आखिर कौन है वह शख्स

रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को फिलहाल सीक्रेट रखना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि वह साउथ के एक बड़े एक्टर को डेट कर रही हैं लेकिन दोनों ने आपस में फैसला लिया है कि फिलहाल वह इसे दुनिया के सामने नहीं लाएंगे। ऐसे में फैंस नाम जानने के लिए बेताब हो गए हैं कि आखिर कौन है वह खुशनसीब जिससे मृणाल कर रही है शादी।

इस वाक्ये के बाद उड़ी अफवाहें

दरअसल इन खबरों को आग तब मिली जब प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने एक बड़ा बयान दिया। फिल्म सीता रामम के लिए मृणाल ठाकुर को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवार्ड देते हुए उन्होंने जल्द ही एक्ट्रेस की शादी होने का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि यह हैदराबाद में ही शेटल हो जाए और उन्हें यहां एक योग्य पति मिले। मृणाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘द लस्ट स्टोरी 2’ में नजर आई थी।

शादी को लेकर मृणाल ने कहीं थी ये बात

वहीं शादी को लेकर मृणाल ठाकुर भी काफी पॉजिटिव सोच रखती है। वह कहती है कि उन्हें शादी में विश्वास है और उन्होंने कई सक्सेसफुल शादियां देखी है जो अच्छी चली है। सिर्फ शादी करते हुए यह बात ध्यान रखना चाहिए कि जिससे हम शादी कर रहे हैं वह हमारे लिए ही बना हो। यह शख्स आपको किसी भी उम्र में कहीं पर भी मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026