Mrunal Thakur: टीवी, साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकी मृणाल ठाकुर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दरअसल,अचानक से खबर आयी कि, एक्ट्रेस 14 फरवरी को साउथ सुपर स्टार धनुष के शादी करने वाली हैं। दो बच्चों के पिता के साथ नाम जुड़ना कुछ लोगों को हैरान कर रहा था। लंबे समय तक तो क्लियर ही नहीं हो सका ये सच है या फिर झूठ हैं। लेकिन हालहि में उन्होंने अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में खुलासा करते हुए कहा कि, वो ‘मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं।’ एक्ट्रेस के बयान ने सभी अफवाहों की हवा निकाल दी है। लेकिन अब एक्ट्रेस का नाम नए शख्स के साथ जुड़ रहा है। जिसने एक बार फिर से फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।
Mrunal Thakur का नाम धनुष के बाद किसके साथ जुड़ रहा?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृणाल ठाकुर का नाम अचानक से सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ने लगा है। ऐसी अफवाहें हैं कि, एक्ट्रेस बॉलीवुड में काम कर रहे आउट साइडर को डेट कर रही हैं। दरअसल, दोनों “दो दीवाने शहर में” फिल्म में काम कर रहे हैं। ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री और हंसी मजाक को देख कुछ लोग इस मायानगरी का नया कपल बता रहे हैं। लंबे समय से दोनों फिल्म की शूटिंग एक साथ कर रहे थे। जिसके कारण इनके अफेयर की अफवाह उड़ने लगी।सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। ये एक लव स्टोरी बेस्ड मूवी है। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
मृणाल ठाकुर का नाम इन बड़े सितारों से जु़ड़ चुका है
आपको बता दें, मृणाल ठाकुर ने साउथ में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन हिन्दी पट्टी में उन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी शो से पहचान मिली। अभी हालहिल में अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में उन्हें देखा गया है। मृणाल का नाम कई बड़े चेहरों से जुड़ चुका है। इनमें टीवी एक्टर कुशाल टंडन, रैपर बादशाह, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है। लेकिन ये सभी अफवाहें ही निकली हैं। एक्ट्रेस अपने आप को सिंगल बताती हैं।






