---Advertisement---

Mrunal Thakur ने क्यों श्रेया घोषाल को कहा ‘धन्यवाद’, इस गाने पर दिए बेहद स्टाइलिश पोज, देखें वीडियो

Mrunal Thakur: विजय देवरकोंडा के साथ मृणाल ठाकुर जल्द ही ‘फैमिली स्टार’ फिल्म में नजर आने वाली है। जहां फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मृणाल ठाकुर ने श्रेया घोषाल को एक गाने में अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद देती हुई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 12:50 अपराह्न

Mrunal Thakur
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur: विजय देवरकोंडा के साथ मृणाल ठाकुर जल्द ही ‘फैमिली स्टार’ फिल्म में नजर आने वाली है। जहां फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मृणाल ठाकुर ने श्रेया घोषाल को एक गाने में अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद देती हुई नजर आई। इस वीडियो में एक तरफ मृणाल का कैप्शन लोगों का दिल जीत रहा है तो दूसरी तरफ उनके लुक को देखने के बाद फैंस एक बार फिर मदहोश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मृणाल फिलहाल अपनी फिल्म और अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में खास जो है चर्चा में।

मृणाल ठाकुर ने दिया श्रेया को शुक्रिया

मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “श्रेया घोषाल मैम आप मधुरमु काधा के साथ मेरी दुनिया घूम रही है आपके साथ फिर से काम करना बहुत अच्छा लगता है। आपने मेरे पहले ऑन स्क्रीन गीत जुगराफिया को जीवंत कर दिया और फैमिली स्टार मतलब दुनिया के लिए एक बार फिर आपको अपने साथ पाकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हमारी फिल्म के लिए अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद। मैं बड़े पर्दे पर आपके जादू का अनुभव करने के लिए हर किसी का इंतजार नहीं कर सकती फैमिली स्टार 5 अप्रैल को।”

वीडियो देख श्रेया ने कहीं ये बात

इस वीडियो में मृणाल ठाकुर ब्लैक ओवरकोट के साथ ब्लैक सनग्लासेस में नजर आ रही है। ओपन हेयर स्टाइल में उनका फैशन वाकई टॉक ऑफ़ द टाउन है और वह जिस तरह मधुरमु काधा गाने पर थिरक और गुनगुना रही है उसे देख लोग दिल थामने को मजबूर हो रहे हैं। वीडियो को देख श्रेया घोषाल कमेंट किए बिना नहीं रह सकी। उन्होंने लिखा, “यू आर किलिंग मृणाल ठाकुर। लव यू।” तो एक यूजर ने कहा, “मोस्ट ब्यूटीफुल।” तो एक ने कहा, “माय स्टार।” एक यूजर का कहना है ना मैं समझा मैं ना जानू जो भी तुमने मुझसे कहा है सेन्योरिटा।” एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत जल्द कमाल दिखाएंगे।” वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026