---Advertisement---

Munawar Faruqui ने की पाकिस्तान की जबरदस्त बेइज्जती, श्रीलंका में मिली हार पर किया तंज ‘मीमर्स से खौफ नहीं है क्या’

Munawar Faruqui: पाकिस्तान को भारत से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो को पोस्ट कर पड़ोसी मुल्क को रोस्ट करते हुए नजर आए है। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में उन्होंने क्या कहा जो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 1:59 अपराह्न

Munawar Faruqui
Follow Us
---Advertisement---

Munawar Faruqui: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में एक बार फिर पड़ोसी मुल्क को कुछ इस कदर मैदान में पटकनी दी है कि हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो उठा है। वहीं इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम भी शुमार है जो अपने अंदाज में पाकिस्तान के मजे लेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने पाकिस्तान को इंडिया वर्सेज पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में हार को लेकर रोस्ट किया है। वीडियो देखकर उनके फैंस भी मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और यह सच है कि कॉमेडियन की बेबाकी का जवाब नहीं है।

पाकिस्तानी टीम के मजे लेते हुए क्या बोले Munawar Faruqui

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को भारत से हार का सामना करना पड़ा और ऐसे में वीडियो शेयर कर मुनव्वर फारुकी मजे लेते दिखे है। पाकिस्तानी टीम का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि पहले भारत में खेलने से मना कर रहे थे लेकिन श्रीलंका मैदान पर भी हार गए। वीडियो में मुनव्वर फारूकी कहते हैं “पाकिस्तानी टीम बोल रही थी कि हम इंडिया में नहीं खेलेंगे अरे खेले तो तुम श्रीलंका में भी नहीं। तुम लोगों को मीमर्स से खौफ नहीं है क्या। अब ठीक है फोन खोलना मत। इंस्टाग्राम ट्विटर आता है क्या तुम्हारे यहां पर लेकिन आपके यहां पर जो भी इंटरनेट है कोई खोलना मत मीमर्स लोग अब निकल पड़े हैं भाई।”

फैंस बने मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में पाकिस्तानी के रोस्टर

मुनव्वर फारुकी हंसते हुए कहते हैं कि “अब तुम्हें नहीं छोड़ने वाले हैं तो देख लो बाकी तो मजा आ गया।” वहीं इस वीडियो को देखकर लोग इसे जबरदस्त बेज्जती कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं तो एक ने कहा, “पाकिस्तानी अवाम खुद रोस्ट करने बैठी है भाई साहब।” एक ने कहा खेलने आता ही नहीं तो खेलें क्या भाई।

इंटरनेट पर मुनव्वर फारुकी के वीडियो ने लगाई आग

वहीं इंटरनेट पर मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो को देखकर यूजर्स कर लोटपोट हो रहे हैं तो वही इंडिया वर्सेज पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इसके बाद भारतीयों के बीच जश्न देखा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3

जुलाई 13, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 13, 2026

Imtiaz Ali

जुलाई 13, 2026