---Advertisement---

Shah Rukh Khan को लेकर ये है Nancy Tyagi की तमन्ना, क्या कान्स के बाद बॉलीवुड में एंट्री की है तैयारी?

Nancy Tyagi: कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के बाद से नैन्सी त्यागी का जादू हर तरफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में शाहरुख खान को लेकर उन्होंने अपनी ख्वाहिश जाहिर की और कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 1:59 अपराह्न

Shah Rukh Khan Nancy Tyagi
Follow Us
---Advertisement---

Nancy Tyagi: दिल्ली की फैशन इनफ्लुएंसर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू के बाद से लगातार चर्चा में है। इस सबके बीच उन्होंने शाहरुख खान को लेकर अपनी तमन्ना जाहिर की है जिसके बाद लोगों का कहना है कि क्या बॉलीवुड में कब्जा जमाने के लिए तैयारी कर रही है नैन्सी त्यागी। दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोग इस तरह की अटकलें लगाने लगे। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्यों हो रही है नैन्सी त्यागी की तारीफ।

शाहरुख को लेकर Nancy Tyagi ने कहीं ये बात

जब से कान्स फिल्म फेस्टिवल में नैन्सी त्यागी का जादू चला है हर तरफ वह छाई हुई है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या आप शाहरुख खान के लिए कुछ बनाना चाहेंगी तो इस पर वह झट से जवाब देती है हां कोट पेंट बनाऊंगी। वहीं उनसे पूछा गया कि लड़कों के लिए भी डिजाइनिंग करती है इस पर नैन्सी कहती है नहीं लेकिन मैं उनके लिए सीख लूंगी। ऐसे में इतना तो तय है कि शाहरुख खान को इंप्रेस करने के लिए नैन्सी कुछ भी कर गुजरने की चाहत रख रही है। वहीं लोगों का कहना है कि वह बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही है।

मिल रहे बॉलीवुड से खूब लाइक

इस इंटरव्यू में नैन्सी त्यागी यह भी बताती है कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के मैसेज भी आ रहे है। वह काफी खुश है कि सोनम कपूर जैसी बड़ी सेलिब्रिटी उनकी तारीफ में स्टोरी लगा रही है। नैन्सी त्यागी ने कान्स में डेब्यू किया था तब सोनम ने उनकी स्टोरी लगाते हुए तारीफ की थी। वही सेकंड लुक को देखने के बाद उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या तुम मेरे लिए भी कुछ बनाओगी।

क्या बॉलीवुड में धाक जमाएगी नैन्सी त्यागी

वहीं नैन्सी त्यागी ने कहा है कि जरूर मैं सोनम के लिए कपड़े डिजाइन करुंगी। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और किसी सपने से कम नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह आगे बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के कपड़ों को डिजाइन करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026