---Advertisement---

मजबूरी या जरुरी! Pooja Bedi और मानेक कॉन्ट्रैक्टर के रिश्ते को क्यों नहीं शादी की जरुरत? जानें रियल रिलेशन का मंत्रा

Pooja Bedi: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कबीर बेदी की एक्ट्रेस बेटी पूजा बेदी ने अपने और मानेक कॉन्ट्रैक्टर के रिश्ते पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि, किस तरह से वो रिश्ते को बिना शादी का नाम दिए एंजोए कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2026 2:17 अपराह्न

Pooja Bedi
Follow Us
---Advertisement---

Pooja Bedi:  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूजा बेदी ने ब्यॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने कपल वाले रिलेशन पर खुलकर बोलते हुए कहा है कि, 8 साल से बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ बेहद खुशहाल रिश्ता निभा रहीं पूजा बेदी ने साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते को किसी कानूनी कागज या शादी के ठप्पे की जरूरत नहीं है।

Pooja Bedi ने बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्तों पर की खुलकर बात

पूजा बेदी ने अभी हालहि में विक्की लालवानी से खास बातचीत में अपने और मानेक रिश्तों पर खुलकर बोलते हुए कहा है कि, ‘आज मैं मानेक के साथ रिश्ते में हूं और मेरी सगाई को 8 साल हो गए हैं। लोग मुझसे पूछते हैं- आप शादी कब कर रही हैं? और मैं जवाब देती हूं- मैं शादी नहीं कर रही हूं ? सगाई वह पल है जब कोई व्यक्ति आपकी उंगली में अंगूठी पहनाता है और कहता है- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। जिसका मतलब है, मैं अपना पूरा जीवन तुम्हारे साथ, एक साथी के रूप में, तुम्हारा प्यार बनकर, तुम्हारे पति के रूप में और तुम्हारे बच्चों के पिता के रूप में बिताना चाहता हूं। यह कमिटमेंट ही काफी है। एक बार कमिटमेंट हो जाने के बाद, आप वास्तव में केवल एक कागज पर हस्ताक्षर कर रहे होते हैं और सरकार को अपने मामले में शामिल कर रहे होते हैं। बिना शादी के रहने से फाइनैंशियल मामले काफी हद तक सरल हो जाते हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनके और मानेक दोनों की पिछली शादियों से बच्चे हैं। यह बहुत आसान है। मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हुआ और मेरे दो बच्चे हैं। उनकी भी शादी हुई, उनका तलाक हुआ और उनके भी बच्चे हैं। संपत्ति जैसी छोटी-छोटी बातों में भी सब कुछ बहुत सरल है।’ पूजा बेदी का मानना है कि, प्यार, सम्मान और आजादी किसी भी रिश्ते की पहली जरुरत है। दो को रिश्ते में बने रहने के लिए इन चीजों की जरुरत होती है।

पूजा बेदी कौन है?

आपको बता दें, पूजा बेदी बॉलीवुड और टीवी की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। पूजा ने ‘विष कन्या’ मूवी से फिल्मी करियर शुरु किया था। इसके बाद वो ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘लुटेरे’ जैसी कई फिल्मों में मजर आ चुकी हैं। पूजा बेदी के पहले पति का नाम फरहान फर्नीचरवाला से 1994 में की थी। लेकिन दो बच्चों के बाद साल 2003 में उनका तलाक हो गया। इस समय वो बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर को डेट कर रही हैं। साल 2019 में दोनों सगाई कर चुके हैं। मानेक के भी पहली बीवी से दो बच्चे हैं। फिलहाल दोनों का शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026