---Advertisement---

Neha Singh Rathore: सिंगर नेहा की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ‘UP में का बा’ गाने से हुई थी फेमस

Neha Singh Rathore: बिहार में ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी नेहा सिंह राठौर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन सिंगर नेहा का बिहार के कैमूर में कार एक्सीडेंट हो गया था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी कार बुरी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 10, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Neha Singh Rathore: बिहार में ‘यूपी में का बा’ गाना गाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी नेहा सिंह राठौर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन सिंगर नेहा का बिहार के कैमूर में कार एक्सीडेंट हो गया था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बारे में नेहा ने खुद ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित हैं और केवल कार क्षतिग्रस्त हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

यह है पूरा मामला

नेहा ने ट्वीट कर कहा, “अभी-अभी भभुआ कैमूर के रामगढ़ में मेरी गाड़ी में ट्रक संख्या BR 24 G 1365 ने टक्कर मारी है। मैं सुरक्षित हूं। गाड़ी डैमेज हुई है। छतिपूर्ति मांगने पर ट्रक मालिक ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।” इस ट्वीट के साथ सिंगर ने बिहार पुलिस और रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह को टैग करते हुए ट्रक की फोटो भी शेयर की है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इस मामले में केस भी दर्ज

गायिका ट्रकवाले को को अरेस्ट करने कि मांग कर रही हैं। नेहा ने इस मामले में केस भी दर्ज करा दिया है। बता दें कि नेहा सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान एक गाने की वजह से सुर्खियों में आ आई थी। उन्होंने ‘यूपी में का बा’ गाने के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा था। इस गाने के जरिए एक तरफ वह विवादों में आ गयी थी दूसरी तरफ इस गाने को लोग ताबड़तोड़ सुन रहे थे। कहा जा रहा था कि गायिका को धमकी भी मिल रही थी।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026