---Advertisement---

Netflix India 2026: आखिर कब आएंगे भुवन बाम, अनिल कपूर और द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5? नोट कर लें पूरी लिस्ट

Netflix India 2026: 2026 में नेटफ्लिक्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है जिसकी घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में क्या-क्या नाम है शामिल जिसमें ढिंढोरा 2 से लेकर इक्का, फैमिली बिजनेस तक का नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 12:40 अपराह्न

Netflix India 2026
Follow Us
---Advertisement---

Netflix India 2026: नेटफ्लिक्स की तरफ से 2026 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है और ऐसे में आने वाले समय में निश्चित तौर पर फैंस को कई रोमांचक लाइनअप दिखाई देने वाली है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 में आने वाले शो के बारे में लोगों को तोहफा दे दिया है और बताया है कि अनिल कपूर से लेकर भुवन बाम, द ग्रेट इंडियन कपिल शो जैसे रोमांचक शो दबदबा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर कब कौन से शो को आप इंजॉय कर सकते हैं। यह निश्चित तौर पर ओटीटी लवर्स के लिए खास है।

Netflix India 2026 की लाइनअप में कौन से प्रोजेक्ट आएंगे नजर

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 की लाइन अप में ढिंढोरा सीजन 2 के बारे में लोगों को बताया है जिसमें भुवन बाम नजर आएंगे तो इसके अलावा इक्का को लेकर भी लोगों में गजब बेकरारी देखी जा रही है। धुरंधर में रहमान डकैती बने अक्षय खन्ना का इसमें धमाका देखने को मिल सकता है। उनके साथ सनी देओल भी नजर आएंगे। वहीं फैमिली बिजनेस में अनिल कपूर विजय वर्मा के साथ नजर आने वाले हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 भी इस लाइन में है जो लोगों को गुदगुदी लगाने वाली है। रवि किशन दिनेश लाल यादव कुशा कपिला की मामला लीगल है सीजन 2 के अलावा लस्ट स्टोरीज सीजन 3 की अनाउंसमेंट कर दी गई है। मिसमैच का फाइनल सीजन भी आने वाला है हालांकि रिलीज तारीख से अभी पर्दा उठना बाकी है।

ढिंढोरा सीजन 2 से भुवन बाम नेटफ्लिक्स पर करने आ रहे हैं धमाका

नेटफ्लिक्स पर ढिंढोरा 2 की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है दरअसल भुवन बाम ने ढिंढोरा को बीवी की वाइंस पर रिलीज किया था लेकिन अब नेटफ्लिक्स से उन्होंने हाथ मिला लिया है। अनाउंसमेंट टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया सिलवा लें अपना फटा पजामा क्योंकि मिल बैठेंगे तीन यार नेटफ्लिक्स डाउनलोड और टीटू मामा।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 भी लिस्ट में

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा सीजन 5 की अनाउंसमेंट कर दी गई है। दरअसल अभी सीजन 4 चल रहा है लेकिन सीजन 5 भी बहुत जल्द आगाज हो सकता है जिसकी पुष्टि खुद नेटफ्लिक्स ने कर दी है।

अनिल कपूर की सीरीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट

अनिल कपूर की फैमिली बिजनेस की भी अनाउंसमेंट की गई है जिसमें उनके साथ विजय वर्मा भी दिखाई देंगे। इसके साथ ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई जब उन्होंने कैप्शन में कहा कि “नया खून पुराने पैसे से मिलता है बहुत ज्यादा पावर लगी है परिवार और बिजनेस के बीच की लाइन धुंधली हो जाती है।फैमिली बिजनेस देखें जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

लिस्ट में देखें नेटफ्लिक्स इंडिया 2026 की लाइनअप

इक्का: सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर एक कोर्टरूम ड्रामा है।
हम हिंदुस्तानी: सैफ अली खान और प्रतीक गांधी स्टारर एक पीरियड ड्रामा, जो भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनावों को दिखाता है।
गांधारी: तापसी पन्नू स्टारर एक एक्शन फिल्म, जिसमें वह एक मिशन पर एक दमदार मां की भूमिका में हैं।
टोस्टर: राजकुमार राव स्टारर एक कॉमेडी, जिसमें वह एक नए शादीशुदा आदमी हैं जिसे एक फैंसी टोस्टर का जुनून है।
लस्ट स्टोरीज 3: लोकप्रिय एंथोलॉजी सीरीज़ की तीसरी किस्त, जिसमें विशाल भारद्वाज, किरण राव, शकुन बत्रा और विक्रमादित्य मोटवाने की कहानिया हैं।
लेगेसी: आर. माधवन स्टारर एक तमिल ड्रामा सीरीज है।
लव: अर्जुन दास और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर एक तमिल रोमांस सीरीज है।
कोहरा सीजन 2: मोना सिंह और बरुण सोबती स्टारर एक क्राइम ड्रामा सीरीज है।
ढिंढोरा सीजन 2: भुवन बाम स्टारर एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है।

हालांकि 2026 की इन रिलीज को लेकर तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026