---Advertisement---

वर्षा उसगावनाकर संग विवाद के बाद भी खूब पंगे ले रही Nikki Tamboli! क्या लव एंगल बनाकर जीत पाएगी बिग बॉस मराठी 5?

Nikki Tamboli: निक्की तंबोली का बिग बॉस मराठी में भी जलवा बरकरार, लड़ाई झगड़ा फ्लर्टिंग और गुस्से के बाद क्या शो को जीत पाएंगी निक्की, यह देखना होने वाला है दिलचस्प।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2024 1:02 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी सीजन 5 में निक्की तंबोली काफी चर्चा में है। हर दिन उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर लगातार वायरल हो रही है और लोगों के बीच वह लाइमलाइट में बनी हुई है। जहां एक तरफ स्प्लिट्सविला X5 अरबाज पटेल के साथ उनकी फ्लर्टिंग लगातार चर्चा में है तो वहीं दूसरी तरफ वर्षा उसगावनाकर संग मराठी मानुष विवाद के बाद भी वह पंगे लेने में पीछे नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कैप्टंसी टास्क के दौरान एक बार फिर निक्की का अलग रूप सामने आया है। ऐसे में यह बहुत बड़ा सवाल है कि क्या इस सबके बाद वह शो जीत पाएंगी।

हर टास्क में निक्की है चर्चा में

बिग बॉस मराठी सीजन 5 की शुरुआत के साथ ही बिग बॉस 14 की सेकंड रनर अप निक्की तंबोली लगातार चर्चा में बनी हुई है। वही हाल ही में घर में कैप्टन बनने टास्क होने वाला है निक्की की टीम ने टास्क को जीता है लेकिन अब कप्तानी की दावेदारी के लिए 7 प्रतियोगियों को आपस में भिड़ना होगा। इसमें निक्की, अरबाज जाह्नवी, योगिता, सूरज, निखिल को दावेदारी का मौका मिला है जहां अरबाज जाह्नवी और निक्की एक ग्रुप में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

क्या इस कंटेस्टेंट से डर गई निक्की

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सूरज चव्हाण गुस्से में लाल नजर आ रहा है। जहां एक तरफ अरबाज शो में लगातार एक्टिव है और उनकी दबंगई हर टास्क में देखने को मिलती है। लेकिन इस बार सूरज का गुस्सा फूट पड़ा है और फिर निक्की जाह्नवी और अरबाज की बोलती बंद करते हुए नजर आते हैं। प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि पहले कभी नहीं देखा है इस तरह निक्की को तो एक ने कहा निक्की तंबोली को इस रूप में कभी नहीं देखा वह भी सूरज से डर गई।

क्या शो को जीत पाती है निक्की

हालांकि लोगों के बीच यह सवाल है कि क्या इस सब के बाद निक्की शो को जीत पाएगी क्योंकि जहां एक तरफ अरबाज पटेल के साथ उनकी फ्लर्टिंग काफी सुर्खियों में है और उन दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा में है। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखने के बाद यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या निक्की की बॉन्डिंग शो में उनके लिए फायदेमंद साबित होती है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026