---Advertisement---

Bigg Boss 14 में टॉप 3 में पहुंची Nikki Tamboli, क्या जीत पाएंगी बिग बॉस मराठी? ये खूबियां बनाती हैं उन्हें स्ट्रांग

Nikki Tamboli: बिग बॉस 14 में तहलका मचा चुकी निक्की बिग बॉस मराठी में अब धमाल मचाती हुई नजर आने वाली है और ऐसे में इन खूबियों की वजह से वह स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर उभर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2024 4:31 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:32 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: बिग बॉस 14 में नजर आने के बाद से निक्की तंबोली लगातार चर्चा में है। वहीं इस सब के बीच एक्ट्रेस एक बार फिर बिग बॉस के घर में बवाल मचाने के लिए पहुंच गई है लेकिन इस बार रितेश देशमुख के शो बिग बॉस मराठी में। बिग बॉस 14 में विनर बनने से चूकने वाली निक्की तंबोली टॉप 3 में शामिल हुई थी लेकिन उनकी विनर बनने की चाहत अभी अधूरी है। ऐसे में एक वीडियो के जरिए वह अपने फैंस से खास बातें करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं।

बिग बॉस मराठी में क्यों किया Nikki Tamboli ने पार्टिसिपेट

निक्की ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से सपोर्ट करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 14 में भले ही टॉप 3 में मैं पहुंची लेकिन मैं चाहती हूं कि आप लोग मुझे बिग बॉस मराठी में सपोर्ट करें और मैं यहां विनर बनूं। शायद उनकी विनर बनने की चाहत अभी अधूरी है इसी वजह से वह इस सपने को लेकर वहां पहुंची है।

इन खूबियों की वजह से निक्की दे सकती है कंटेस्टेंट को टक्कर

हर मुद्दे में आगे रहती हैं निक्की

बिग बॉस 14 के घर में निक्की तंबोली हर मुद्दे में आगे रहती थी और वह घर में होने वाले हर एक्टिविटी पर ध्यान देती थी। हर झगड़े में वह अपनी आवाज निकालती थी।

जीतने की लालसा

हर टास्क में निक्की तंबोली जीतने के लिए खेलती थी और वह शिद्दत से करते हुए नजर आती थी। यह भी एक वजह है कि वह स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हो सकती हैं।

फैशन गेम की वजह से भी चर्चा में रहती हैं

अपने फैशन से भी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है और यही वजह है कि वह बिग बॉस मराठी के घर में सुर्खियों में रहेंगी और निश्चित तौर पर को कंटेस्टेंट की फेवरेट बनेगी।

रिश्ते बनाने में माहिर है निक्की तंबोली

यह भी सच है कि निक्की तंबोली रिश्ते बनाने में काफी माहिर है और वह हर किसी के साथ एक रिश्ता बना लेती है। बिग बॉस के घर में उनकी और रुबीना ब्लैक के बीच की दोस्ती और रिलेशन को काफी पसंद किया गया था।

पहले से है फैन फॉलोइंग

बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेने के बाद से निक्की लगातार चर्चा में और यही वजह है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में बिग बॉस मराठी के घर में उन्हें काफी सपोर्ट और प्यार मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026