---Advertisement---

स्प्रिंग की तरह नाचती Nora Fatehi को देख अटक गई फैंस की सांसें, किलर अदाओं का नहीं है कोई जवाब

Nora Fatehi: नोरा फतेही के डांस का चला जादू, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद तारीफ करने पर मजबूर हुए फैंस, आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई नारा और उनका डांस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2024 7:13 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: नोरा फतेही (Nora Fatehi) वह नाम है जो सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के साथ-साथ वह अपने डांस (Nora Fatehi Dance) से भी जादू चलाने का काम करती है और उनके डांस का वाकई कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि उनके ठुमके पर लोग दिल हारने को मजबूत हो जाते हैं लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो (Nora Fatehi Video) को सोशल मीडिया पर नोरा शेयर कर चर्चा में आ गई जिसमें वह स्प्रिंग की तरह घूमती हुई दिखी है। उनके डांस मूव जानलेवा हैं ऐसा हम नहीं बल्कि उनके फैंस कह रहे हैं। आइए देखते हैं एक नजर इस वीडियो पर।

Nora Fatehi का डांस वीडियो है खास

हालांकि नोरा का यह वीडियो एक प्रमोशन वीडियो है लेकिन इसमें उनका अंदाज हमेशा की तरह जानलेवा है। वह अपने एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव्स तक से चर्चा में आ गई है।एक्ट्रेस लोगों को लुभाने में कामयाब रही और इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में बताया कि कैसे वह डांस रिहर्सल के दौरान खुद को एनर्जेटिक बना कर रखती है। ब्रांड एंड्रॉसमेंट के जरिए अपने एक मजेदार डांस से वह फैंस को दीवाना बनाती हुई दिखी।

इस अंदाज में नजर आई Nora Fatehi

जहां तक नोरा फतेही के इस वीडियो की बात करें तो वह पिक क्रॉप टॉप को ब्लू पेंट और स्नीकर्स के साथ पेयर करती हुई नजर आ रही है। डांस के लिए उनका फोकस देखने लायक है और यही वजह है लोग इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस नोरा फतेही की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है Nora Fatehi

गौरतलब है कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है और फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। जब बात नोरा की हो तो यह सच है कि न सिर्फ डांस बल्कि एक्टिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है। दुनिया भर के फैंस नोरा के अंदाज पर मर मिटने के लिए तैयार होते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा इशान खट्टर और भूमि पेडणेकर के साथ ‘द रॉयल’ में नजर आने वाली है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026