---Advertisement---

Nora Fatehi Viral Video: ‘जालिम’ गाने के लिए इस कदर मेहनत करती नजर आई नोरा, बादशाह संग BTS वीडियो देख फैंस हुए कायल

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही ने बादशाह संग 'जालिम' गाने की बीटीएस वीडियो की झलक फैंस को दिखाई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें नोरा खूब मस्ती कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Nora Fatehi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi Viral Video: फरवरी के महीने में फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला। डांसिंग दीवा नोरा फतेही और रैपर बादशाह एक साथ नजर आए वह भी अपने गर्मी क्लब के गाने ‘जालिम’ के साथ। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और इस पर कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें नोरा फतेही के अंदाज को लोगों से खूब प्यार मिला लेकिन इस सबके बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि इस वीडियो को देख आप यही कहेंगे कि नोरा फतेही अपने किसी भी गाने को हिट करने के लिए किस कदर मेहनत करती है।

हर एक मूव पर काम कर रही नोरा फतेही

इस बीटीएस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा कैसे हर एक मूव को करने के लिए किस कदर मेहनत करती है। वह अपनी छोटी सी छोटी बात पर और अपने एक्सप्रेशन पर खूब ध्यान दे रही हैं। इस वीडियो में वह यह कहती है कि वह कितनी क्यूट लग रही है। हर एक डांस स्टेप को करने के बाद वह उसकी झलक दिखाती है और फिर उसे अप्रूव करती है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखना चाहती है कि वह रिहर्सल के दौरान गिरे नहीं। इतना ही नहीं वह अपने साथ डांस करने वाले और लोगों को भी सिखाती है।

खूब मस्ती करती दिखीं नोरा

वीडियो में वह ‘गर्मी क्लब’ नाम रखने और बादशाह के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखती है। कभी वह रैपर का मजाक उड़ाती है तो कभी अपनी तारीफ कर इठलाती हुई नजर आती है। बादशाह और नोरा फतेही के इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया और यह गाना 24 फरवरी को रिलीज हुआ है। गाने को देखने के बाद फैंस की हार्टबीट बढ़ गई है और वहीं अब इस बीटीएस वीडियो को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

चर्चा में खूब बनी रहती हैं नोरा

गौरतलब है कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। हर बार अपने डांस और फिटनेस से लोगों को घायल कर देती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘क्रैक’ फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ नजर आई थी तो उनकी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ हाल ही में रिलीज हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026