---Advertisement---

सिल्वर मेटालिक ड्रेस में Nora Fatehi ने फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ, राष्ट्रीय ध्वज के साथ खास अंदाज़ में शेयर की तस्वीर

Nora Fatehi बॉलीवुड में अपने ज़बरदस्त डांस मूव्स और दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। अपनी इसी प्रतिभा के दम पर अभिनेत्री ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। आज अभिनेत्री केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। वहीं नोरा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 15, 2023 7:33 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi बॉलीवुड में अपने ज़बरदस्त डांस मूव्स और दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। अपनी इसी प्रतिभा के दम पर अभिनेत्री ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। आज अभिनेत्री केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। वहीं नोरा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो पोस्ट करके लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। इस बार भी नोरा ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ख़ास अंदाज़ में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देती दिख रही हैं।

Nora Fatehi ने ग्लैमरस अंदाज़ में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Nora Fatehi ने अपनी एक ख़ूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस तस्वीर में नोरा सिल्वर रंग की मैटेलिक ड्रेस में नज़र आ रही हैं। उनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है और एक हाथ में उन्होंने माइक भी पकड़ा है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि ये है उनके किसी कॉन्सर्ट के समय की है। वही इस बेहद ख़ूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन दिया “जय हिंद। भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।”

आपको बता दें कि बिग बॉस के सीज़न 9 से सुर्ख़ियों में आईं नोरा फतेही अपने शानदार डान्स के लिए जानी जाती हैं। नोरा अब तक पॉप द बॉटल (Pop The Bottle), दिलबर अरेबिक (Dilbar Arabic) और पछताओगे (Pachtaoge) जैसी म्यूज़िक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं। वहीं नोरा के काम की बात करें तो तो अभिनेत्री इस समय कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूज़ा के साथ हिप हॉप इंडिया नाम का रियलिटी शो जज कर रही हैं। 

इन फ़िल्मों में नज़र आएंगी नोरा

इसके साथ ही नारा अब जल्द ही कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की आने वाली फ़िल्म मडगांव एक्सप्रेस (Madgaon Express) में अभिनय करती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में उनके साथ प्रतिक गांधी (Pratik Gandhi) मुख्य भूमिका में होंगे। यह फ़िल्म कब रिलीज़ होगी इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा नोरा जल्द ही वरुण तेज़ (Varun Tej) के साथ फ़िल्म मटका (Matka) में भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026