---Advertisement---

Oscars 2023: 62 साल बाद टूटी ऑस्कर की परंपरा, जानिए किस वजह से रेड कार्पेट का बदल गया रंग

Oscars 2023: मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 62 साल बाद इस बार आप दुनियाभर के दिग्गज स्टार्स को आप रेड कार्पेट पर रैंप वॉक करते नहीं देख सकेंगे। इस बार रेड कार्पेट की जगह शेंपेन कलर को चुना गया है। इसके पीछे कई वजहें सामने आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2023 12:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Oscars 2023: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड सेरेमनी ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए कई मायने में खास है। इस बार भारत की तरफ से तीन फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड है। ऐसे में हो सकता है कि यह अवार्ड सेरेमनी भारत के लिए खास हो। इस बीच रेड कार्पेट के कलर में बदलाव किया गया है। जी हां, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि इस बार कार्पेट के कलर को बदला गया है। सूत्रों की माने तो इसके पीछे की वजह है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

अब इस रंग में होगा ऑस्कर कार्पेट

मिली जानकारी के मुताबिक इस बार कार्पेट का रंग शेंपेन होगा। ऐसे में 60 साल की परंपरा को तोड़ते हुए ऑस्कर में यह बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में अकादमी पुरस्कारों के बारे में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन पिछले छह दशकों से कम से कम एक निरंतरता रही है रेड कार्पेट। इस बार डॉल्बी थिएटर के बाहर कार्यकर्ताओं ने शैंपेन रंग के कार्पेट को खोल दिया। कहा जा रहा है कि यह बदलाव का निर्णय वोग कंट्रीब्यूटर और क्रिएटिव कंसल्टेंट लीजा लव और मेट गाला के क्रिएटिव डायरेक्टर राउल एविला शा ने लिया है। उनका मानना है कि यह ढलते हुए सूरज की कलर प्लेट से ‘सनसेट’ की झलक दिखाती है।

Also Read: PRIYANKA CHOPRA PRE-OSCAR PARTY में इन सितारों ने दी शिरकत, यहां देखें EXCLUSIVE तस्वीरें

शो के होस्ट जिम्मी किम्मेल ने ली चुटकी

सूत्रों की माने तो कार्पेट के रंग में बदलाव का एक कारण यह भी है कि यहां सजावट के लिए ऑरेंज परदे का यूज किया गया है। ऐसे में रेड और ऑरेंज दोनों कलर डार्क ना हो इसलिए भी शेंपेन को चुना गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शो के होस्ट जिम्मी किम्मेल ने इस बदलाव को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि लाल रंग में बदलाव के बाद मंच पर मारपीट नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले साल विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ा था जिसके बाद यह घटना काफी चर्चा में रहा।

Also Read: Hyundai की इस नई SUV को खरीदने के लिए चाहिए किस्मत, फीचर्स देख कहेंगे -वाह क्या कार है?

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026