---Advertisement---

इस वीकेंड पर OTT रिलीज होने जा रही हैं ये धमाकेदार Web Series और फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

OTT Movies Web Series: ओटीटी पर आए दिन वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं और लोग उन्हें देखना भी पसंद करते हैं। यहां हर दिन कोई न कोई वेब सीरीज चर्चा में है। वहीं, ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है। आप इन शोज को घर बैठे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2023 12:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OTT Movies Web Series: ओटीटी पर आए दिन वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं और लोग उन्हें देखना भी पसंद करते हैं। यहां हर दिन कोई न कोई वेब सीरीज चर्चा में है। वहीं, ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज भी रिलीज हो रही है। आप इन शोज को घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी पर इस हफ्ते किस वेब सीरीज और फिल्म का बोलबाला रहने वाला है यह फैंस अक्सर सर्च करते रहते हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज ओटीटी पर कई वेब सीरीज से लेकर फिल्में भी रिलीज हो रही है जो फैंस की एक्साइटमेंट में डबल डोज लगाने वाला है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन नाम है शामिल।

क्या कमाल कर पाएगी नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध’

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद आज यानी 3 फरवरी को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध’ रिलीज हो रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आप एन्जॉय कर सकते हैं। इस थ्रिलर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तो सफलता नहीं मिली और लोगों ने इसे पसंद नहीं किया लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को ओटीटी पर कितना प्यार मिलेगा।

‘ट्रु स्पिरिट’ को लेकर फैंस हैं काफी एक्साइटेड

नेटफ्लिक्स पर इंग्लिश फिल्म ‘ट्रु स्पिरिट’ भी आज स्ट्रीम होने वाली है। यह फिल्म काफी अलग है और फैंस इसकी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे है। इसकी कहानी काफी अलग और खास है जिसमें एक लड़की कम उम्र में दुनियाभर के समंदर घूमकर रिकॉर्ड बनाना चाहती है। इस फिल्म की कहानी तो दिलचस्प है लेकिन अब यह ओटीटी पर क्या धमाल मचाएगी यह देखना वाकई इंटरेस्टिंग है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अरबाज खान चैट शो में करेंगे कई खुलासे

आजकल बॉलीवुड सेलेब्स के चोट शो खूब सुर्ख़ियों में है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा चैट शो मूविंग विद मलाइका लेकर आई और अब उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी चैट शो लेकर आ रहे हैं। बता दें कि यह बॉलीवुड बबल के यू-ट्यूब चैनल पर जारी होगा। इस शो में कई बड़े सेलेब्स संघर्ष के बारे में खुलासा करते नजर आएंगे।

वेब सीरीज ‘क्लास’ भी है सुर्खियों में

निर्देशन आशिम अहलूवालिया द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘क्लास’ आज यानी 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। यह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की कहानी है जो स्कूल में एडमिशन लेने के लिए मशक्कत करते नजर आ रहे हैं।

‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर’ भी है दिलचस्प कहानी

सोनी लिव पर पॉपुलर क्राइम वेब सीरीज ‘जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर’ भी रिलीज हो रही है। यह बिहार के जहानाबाद की आपराधिक उथल-पुथल की कहानी है जिसमें लव स्टोरी का भी तड़का है। फैंस इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026