---Advertisement---

OTT Movies Web Series: इस हफ्ते ये फिल्में और वेब सीरीज मचाएंगी भौकाल, ‘फर्जी’ से लेकर ‘थुनिवु’ तक पर फैंस की नजर

OTT Movies Web Series: आज के समय में ओटीटी की पॉपुलैरिटी लगातार आसमान छू रही है। मेकर्स फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज की तरफ बढ़ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाती है इसलिए ओटीटी पर वेब सीरीज एक बेहतर ऑप्शन है। यहां हर हफ्ते अलग-अलग वेब सीरीज और फिल्में रिलीज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 1:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OTT Movies Web Series: आज के समय में ओटीटी की पॉपुलैरिटी लगातार आसमान छू रही है। मेकर्स फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज की तरफ बढ़ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाती है इसलिए ओटीटी पर वेब सीरीज एक बेहतर ऑप्शन है। यहां हर हफ्ते अलग-अलग वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती है। ओटीटी की लोकप्रियता लगातार इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि इस प्लेटफार्म पर आप आसानी से घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।। मेकर्स भी कहानी को बोल्डनेस का तड़का लगाते हुए वैसी कहानी लेकर आते हैं जो फैंस को एंटरटेन कर सके। इस हफ्ते भी ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है। अगर आप भी इस लिस्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यहां रही लिस्ट।

शाहिद कपूर की फर्जी को लेकर फैंस हैं एक्साइटेड

शाहिद कपूर ‘फर्जी’ नामक एक नई वेब सीरीज में अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहिद सनी की भूमिका निभाएंगे और इस दौरान वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेत्री राशी खन्ना भी साथ नजर आएंगे। सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फैंस इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

थुनिवु से मचाएंगे अजीत कुमार धमाल

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार की नई फिल्म ‘थुनिवु’ अब ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाली है। यह अजित की एक्शन से भरपूर फिल्म है और यह 8 फरवरी को रिलीज होगी।

काजोल दिखाएगी दमखम

काजोल की नई फिल्म ‘सलाम वेंकी’ पिछले साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन यह 10 फरवरी को जी5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा पर भी उपलब्ध होगी। इस फिल्म को लेकर भी फैंस उत्सुक हैं और काजोल लवर्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रिलीज हो रही है हंसिका मोटवानी की वेब सीरीज

हंसिका मोटवानी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी की है। नडिज्नी प्लस हॉटस्टार 10 फरवरी को उनकी ‘लव शादी ड्रामा’ वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

‘योर प्लेस एंड माइन’ का इंतजार कर रहे हैं फैंस

‘योर प्लेस एंड माइन’ एक ऐसी फिल्म है जो फरवरी के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी। फिल्म 10 फरवरी को स्ट्रीम होगी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026