---Advertisement---

Palak Tiwari आखिर किस तरह से करती है सुबह की शुरुआत, झटपट जानिए ब्यूटी सीक्रेट और कैसे करें ट्राई

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने अपने मॉर्निंग रूटीन का खुलासा किया और सोशल मीडिया पर फैंस को खास टिप्स देती दिखी। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा उन्होंने जो है चर्चा में और कैसे आप इस ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2025 5:18 अपराह्न

Palak Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: पलक तिवारी अक्सर अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेती है। यह सच है कि उनकी ब्यूटी सीक्रेट जानने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि चेहरे पर ग्लो देख हैरानी होती है। इस सबके बीच क्या आप जानते हैं कि आखिर Palak Tiwari कैसे करती है सुबह की शुरुआत। आखिर वह किस तरह से स्किन का ख्याल रखती हैं। इस बारे में वह खुद खुलासा करती हुई नजर आई। अगर मॉर्निंग रूटीन की बात करें तो वह ओनियन आइस वॉटर से सुबह चेहरे को साफ करती है। आइए जानते हैं क्या होते हैं इसके फायदे जिसका इस्तेमाल पलक तिवारी करती है।

Palak Tiwari के Beauty Secret का पर्दाफाश

पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक शेयर करती हुई दिखी है जिसमें उन्होंने लिखा, “मॉर्निंग मेरे ओनियन आइस वाटर और मेरी तरफ से।” जहां आप देख सकते हैं कि Palak Tiwari के चेहरे पर पानी की झलक दिख रही है तो वहीं उनके सामने एक बर्तन रखा हुआ है। इसके साथ ही अपने मॉर्निंग रूटीन का पलक तिवारी ने खुलासा कर दिया है।

Onion Ice Water के क्या होते हैं फायदे

Palak Tiwari के ओनियन आइस वाटर के फायदे की बात करें तो यह स्किन को फ्रेशनेस देने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसकी वजह से स्किन में टाइटनेस आती है। इसके अलावा डार्क सर्कल्स, चेहरे की सूजन और एक्स्ट्रा तेल को कम करने के लिए भी आप Onion Ice Water का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटी एजिंग ब्यूटी टिप्स के तौर पर भी यह काफी फायदेमंद है जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

प्याज में मौजूद होते हैं ये गुण

दरअसल प्याज में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। एंटी इन्फ्लेमेटरी क्वालिटी की वजह से यह आपके लिए किसी ब्यूटी हैक से कम नहीं है जिसका इस्तेमाल पलक तिवारी भी करती है। विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह आपके स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी फायदेमंद है।

इस तरह ट्राई करें पलक तिवारी का ब्यूटी टिप्स

Palak Tiwari की तरह आप भी अगर ओनियन आइस वाटर का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए करना चाहते हैं तो एक कटोरा पानी ले और उसमें बर्फ के टुकड़े डालें। आप इसमें कच्चे प्याज के टुकड़े को डाल दे। अब आप इस कटोरे में अपना चेहरा डुबोकर रखें। इससे आपको फायदे मिल सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shraddha Kapoor

मार्च 3, 2026

Everest Masalas Test

मार्च 3, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 3, 2026

Holi 2026

मार्च 3, 2026

Elvish Yadav

मार्च 3, 2026

Farhana Bhatt

मार्च 3, 2026