---Advertisement---

Palak Tiwari: तो ये है श्वेता तिवारी की फिटनेस का राज! जिम करने के दौरान बेटी ने किया बड़ा खुलासा

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने हाल ही में श्वेता तिवारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है और इसके बाद इतना तो जाहिर है कि श्वेता की फिटनेस का राज कोई वर्कआउट नहीं है। इस बारे में पलक ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बड़ी सच्चाई बताई है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार और खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 12:44 अपराह्न

Palak Tiwari Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: अगर फिट एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी का नाम शुमार है। दोनों फिटनेस से फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि पलक यंग जनरेशन को स्टाइल और फैशन के मामले में टक्कर दे रही हैं और लोगों की आइडल बनी हुई हैं। वहीं श्वेता तिवारी ग्लैमरस अटायर और अंदाज से लोगों को दीवाना बना देती है लेकिन इस सब के बीच पलक ने अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने यह बता दिया कि श्वेता की फिटनेस का राज हैवी वर्कआउट नहीं है। ऐसे में फैंस चौंक गए हैं कि आखिर कैसे श्वेता तिवारी खुद को मेंटेन रखती हैं।

पलक तिवारी ने श्वेता की खोल दी पोल-पट्टी

दरअसल पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह और उनकी मां दोनों वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान पलक ने अपनी मां के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्वेता पलक को वर्कआउट के लिए काफी इंतजार करवाती हैं क्योंकि वह सेट के बीच में हंसने और गॉसीप करने में ज्यादा वक्त बिता देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें पलक खुद को मेहनती बताती है और कहती है कि “मैं अपनी मां के साथ जिम आती हूं जो बिल्कुल भी इसके लिए बनी नहीं है। वह अपने सेट के बीच में बहुत समय बर्बाद करती है मुझे ही पता है कि मैं उनके साथ जिम सेशन को कैसे पूरा करती हू।”

ग्लैमरस लुक में जिम पहुंची श्वेता और पलक

ऐसे में इतना पता है कि फिटनेस का राज श्वेता तिवारी के लिए कोई वर्कआउट नहीं है। वह लोगों को हंसाना और खुद हंसना पसंद करती हैं। उन्हें बात करना ज्यादा पसंद है। वहीं जहां तक लुक की बात करें तो श्वेता तिवारी टीशर्ट और लेगिंन्स में नजर आ रही है। वहीं पलक तिवारी ऑल ब्लैक जिम आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से किसी शो में श्वेता तिवारी भले ही नजर ना आई हो लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। पलक तिवारी की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं और वह हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026