---Advertisement---

अक्षय कुमार संग विवादों के बाद भी इन फिल्मों में Paresh Rawal आएंगे नजर, देखें लिस्ट जहां फैंस को इंप्रेस करने आ रहे दिग्गज एक्टर

Paresh Rawal: 70 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के लिए एक्टर जाने जाते हैं और इस सब के बीच आने वाले दिनों में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक धमाल मचाने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Paresh Rawal
Follow Us
---Advertisement---

Paresh Rawal: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में अपने कॉमेडी वाले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर की बात करें तो निश्चित तौर पर लीजेंडरी स्टार का नाम टॉप पर शुमार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं परेश रावल की जिन्होंने 70 की उम्र में भी स्क्रीन पर जलवा दिखाने में कोई कमी नहीं रहने दी है। कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके इस एक्टर को हम आने वाले समय में भी कई फिल्मों में देखने वाले हैं। 30 मई को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन फिल्मों से अपनी अदाकारी दिखाने के लिए परेश रावल तैयार है।

हेरा फेरी 3 को लेकर Paresh Rawal की रही कंट्रोवर्सी

जहां पहले यह खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल नजर नहीं आने वाले हैं और इसे लेकर तमाम तरह के विवाद लगातार देखे गए लेकिन बाद में उनकी वापसी की खबर ने भी लोगों को हैरान कर दिया और इसे सिर्फ हाइप का ट्रिक बताया गया था। आने वाले समय में अक्षय कुमार सुनील शेट्टी के साथ हेरा फेरी 3 में परेश रावल की जोड़ी को देखी जा सकती है।

भागम भाग 2 को लेकर क्या है अपडेट

2006 की मशहूर कॉमेडी फिल्म भागम भाग में परेश रावल को काफी पसंद किया गया था। वहीं लगभग दो दशक के बाद इसकी वापसी हो रही है और इस बार एक्टर डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। सोर्स की माने तो भागम भाग 2 में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेई को कास्ट किया जा सकता है।

‘तेरा यार हूं मैं’ में नजर आएंगे परेश रावल

परेश रावल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें तेरा यार हूं मैं का नाम भी शुमार है। कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा होने वाला है जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है और यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है।

वेलकम टू द जंगल को लेकर लोगों में है एक्साइटमेंट

परेश रावल का अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल का नाम भी शुमार है जिसमें वह वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज हो सकती है जो अहमद खान के निर्देशन में बनी है।

SVC63 को लेकर परेश रावल के फैंस को है इंतजार

वामसी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है जिसमें नयनतारा भी नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि 2027 में रिलीज होने वाली है जिसमें परेश रावल नजर आ सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026