---Advertisement---

शादी से पहले इन गेम्स को Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने किया खूब एन्जॉय, एक्ट्रेस ने दिखाई खास झलक

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले की कुछ झलक सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को खास ट्रीट दी है। इस खास दिन पर फैमिली और फ्रेंड के साथ कपल काफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह पोस्ट काफी चर्चा में है और लोग इस झलक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 1, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा शादी के बाद लगातार लाइमलाइट में है और वह शादी फंक्शन को खूब एंजॉय कर रही हैं और इसकी झलक फिर दिखाई। ऐसे में उनकी कुछ तस्वीरें लाइमलाइट में है। वहीं सबके बीच उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग रिचुअल्स की एक झलक दिखाई है जो वाकई काफी खास है। कहने में दो राय नहीं है कि राघव चड्ढा और परिणीति सबसे खुश दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। इस पोस्ट को देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूत हो जाएंगे कि आखिर किस हद तक कपल ने खास दिन को एंजॉय किया है। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में।

अलग-अलग गेम को एंजॉय कर रहे कपल

परिणीति ने शादी से पहले की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है जिसमें होने वाले दूल्हा दुल्हन यानी परिणीति और राघव प्री वेडिंग दिन को खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान मेहमान से लेकर फैमिली मेंबर्स तक नजर आ रहे हैं। वही एक फोटो में परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ पोज दे रही है। इस दौरान उनकी टीशर्ट पर ‘दुल्हन’ तो राघव के टीशर्ट पर दूल्हा लिखा हुआ है। अलग-अलग झलक को देखने के बाद लोग हैरान हैं वही फैंस को इसकी झलक दिखाते हुए कैप्शन में परिणीति ने दिल जीत लिया है। पोस्ट में आप देख सकते हैं कि होने वाले दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गेम को एंजॉय कर रहे हैं।

परिणीति ने कहीं ये बात

  • परिणीति चोपड़ा ने इस खास झलक को शेयर करते हुए लिखा, “हमारी पारंपरिक भारतीय शादी को शुरू करने के लिए, हमारे गैर-पारंपरिक रीति-रिवाजों के बारे में बताने का समय आ गया है!
  • म्यूजिकल चेयर: एक हाई-स्टेक डांस-ऑफ जहां हर कोई धोखा देता है
  • नींबू और चम्मच दौड़: स्कूल के खेल दिवसों के उन सभी वर्षों ने आपको इसके लिए तैयार नहीं किया
  • तीन टांगों वाली दौड़: क्रिकेट में शतक लगाने से भी अधिक कठिन, चोट लगना अपरिहार्य है, लेकिन आप जो बंधन बनाते हैं वह अमूल्य है
  • क्रिकेट: परिवार में क्रिकेट के दिग्गजों से सावधान रहें (खासकर अपनी सास, जो अंतिम गेंद पर विकेट लेकर खेल बदल देंगी और खेल जीत लेंगी)
  • दुल्हन विश्व कप क्रिकेटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए अपनी दुल्हन की शक्ति का उपयोग करती है
  • अब, चलन स्थापित करने के बारे में: यह केवल जीत या हार के बारे में नहीं है। यह अविश्वसनीय क्षणों, उत्साह, हंसी और सबसे महत्वपूर्ण रूप से बने संबंधों के बारे में है। हमारा चड्ढा-चोपड़ा युद्ध एक महाकाव्य युद्ध था जहां दोनों पक्ष विजयी हुए और दिलों को वास्तव में जीत लिया गया।”

लगातार चर्चा में है परिणीति और राघव

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के द लीला पैलेस में 24 सितंबर को हुई है। दोनों शादी के बाद दिल्ली यानी राघव के घर आ चुके हैं। वहीं एक के बाद एक सरप्राइज देकर परिणीति फैंस को खूब इंप्रेस कर रही हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment