---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: इंटरनेट पर आग की तरह फैलीं संगीत सेरेमनी की तस्वीरें, 90 के दशक के गानों से सजी महफ़िल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी के फ़ंक्शन धूमधाम से चल रहे हैं। इस दौरान शनिवार को दोनों की संगीत सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 24, 2023 12:31 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फ़ंक्शन्स 23 सितंबर से शुरु हो चुके हैं। इसमें सबसे पहले दोनों की हल्दी की रस्म की गई और उसके बाद संगीत का भव्य कार्यक्रम हुआ। इस जश्न के दौरान की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें परिणिती और राघव बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha के संगीत की तस्वीरें हुईं वायरल

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding से पहले शनिवार की रात को मेहमानों के लिए एक शानदार संगीत का आयोजन किया गया था। इस फ़ंक्शन की तस्वीरें डीजे नवराज हंस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जिसमें परिणिती और राघव खूबसूरत आउटफ़िट्स पहने नज़र आ रहे हैं। इस खास जश्न के लिए परिणिती ने एक बेहद सुंदर शिमरी टू-पीस आउटफ़िट पहना था जिसमें एक लंबी जैकेट दी हुई थी। वहीं राघव एक काले रंग के टू-पीस सूट में ग़ज़ब के लग रहे थे। 

संगीत सेरेमनी ने दिलाई 90 के दशक की याद 

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Parineeti Chopra और Raghav Chadha की संगीत सेरेमनी में 90 के दशक के बॉलीवुड गाने चलाए गए थे। यह पूरा जश्न परिणिती द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें पॉपकॉर्न और मैदा से लेकर मेहमानों के लिए लज़ीज़ व्यंजन रखे गए थे। वहीं यह पूरा कार्यक्रम उदयपुर के लीला पैलेस में 9 से 10 बजे तक चला था। 

शादी में शामिल होंगी ये बॉलीवुड हस्तियां 

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रविवार 24 सितंबर को होने वाली Parineeti Chopra और Raghav Chadha में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखेंगी। बताया जा रहा है कि अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के कारण अभिनेत्री अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं रविवार को करण जौहर, सानिया मिर्ज़ा और मनीष मल्होत्रा के उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026