---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: घोड़ी नहीं बल्कि इस शाही अंदाज़ में अपनी होने वाली ‘दुल्हनिया’ को लेने जाएंगे राघव

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: Parineeti Chopra और Raghav Chadha शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं। दोनों की रॉयल वेडिंग में अब केवल कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राघव, परिणिती के लिए बारात घोड़ी चढ़कर नहीं लेकर जाएंगे बल्कि वह एक ख़ास तरीक़े से अपनी होने वाली दुल्हनिया को लेकर आएंगे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 5:44 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख़ जैसे-जैसे क़रीब आ रही है वैसे-वैसे उनकी ग्रैंड वेडिंग को लेकर नए ख़ुलासे होते जा रहे हैं। हाल ही में अब दोनों की रॉयल को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ और अपनी बारात में राघव घोड़ी चढ़कर नहीं बल्कि एक ख़ास तरीक़े से एंट्री लेने वाले हैं। 

इस ख़ास तरीक़े से Parineeti Chopra के पास बारात लेकर पहुंचेंगे Raghav Chadha

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Parineeti Chopra और Raghav Chadha उदयपुर के लीला होटल में शादी करने वाले हैं। वहीं लड़के वालों के लिए उदयपुर का ताज होटल बुक किया गया है। इसी ताज होटल में राघव को सेहरा बांधा जाएगा, जिसके बाद वह होटल में स्थित पिचोला झील से एक सुंदर नांव में परिणीति को लेने लीला होटल पहुंचेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि राघव की बारात एकदम भव्य होगी। 

शादी में आए मेहमानों के कमरों में होगी ख़ास डेकोरेशन

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की तैयारियां इस समय बहुत ज़ोरों-शोरों से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में फ़िल्म और राजनीतिक जगत के कई बड़े चेहरे नज़र आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए ख़ास इंतज़ाम किए गए हैं। पता चला है कि राघव और परिणीति की शादी में आये गेस्टों के लिए मेहंगे कमरे बुक किए गए हैं जिनमें ख़ास डेकोरेशन भी कराई जाएगी। 

वायरल हुआ शादी का निमंत्रण

कुछ दिनों पहले Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी का निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल निमंत्रण के अनुसार 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे राघव को सेहरा पहनाया जाएगा जिसके बाद दोपहर 2 बजे बारात निकलेगी। वहीं 3:30 बजे परिणिती और राघव की जयमाला की रस्म पूरी होगी। फिर 4 बजे दोनों फेरे की रस्म की जाएगी। आपको बता दें कि अभी तक परिणीति और राघव कि रॉयल वेडिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी शादी को यह गुप्त ही रखना चाहते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026