---Advertisement---

Pawan Singh ‘मेहरारू मिलल गाय’ गाने में इस हसीना संग करते दिखे रोमांस, वीडियो को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि पवन सिंह अक्सर अपने गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं और उनका हर गाना एक रिकॉर्ड बनाता है। सोशल मीडिया पर फिलहाल पावरस्टार का जलवा कायम है और वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 5:58 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि पवन सिंह अक्सर अपने गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं और उनका हर गाना एक रिकॉर्ड बनाता है। सोशल मीडिया पर फिलहाल पावरस्टार का जलवा कायम है और वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका एक गाना ‘मेहरारू मिलल गाय’ है जिसमें वह अपने अंदाज से लोगों के दिलों को लुभाते हुए नजर आए। यह बात सच है कि वह अपने गाने को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज देते हैं।

यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि Pawan Singh भोजपुरी की एक जबरदस्त हसीना के साथ रोमांस फरमाते हुए दिखे हैं वह भी अलग अंदाज में। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस गाने में खास।

Pawan Singh इस हसीना संग करते दिखे रोमांस

दरअसल पवन सिंह के गाने ‘मेहरारू मिलन गाय’ में क्वीन शालिनी नजर आ रही है जो पावर स्टार के साथ जबरदस्त रोमांस कर रही हैं। दरअसल वह इस गाने में पवन सिंह की पत्नी बनी होती है और उनका खास ख्याल रखती हुई नजर आती है। दोनों का यह गांव वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्वीन शालिनी की खूबसूरती और उनका पवन सिंह के साथ जबरदस्त रोमांस और केमिस्ट्री देख फैंस फिदा हो रहे हैं और यही वजह है वीडियो को लगातार व्यूज भी मिल रहे हैं।

Pawan Singh के गाने को मिल रहे खूब व्यूज

जहां तक इस गाने की बात करें तो इसे वेब म्यूजिक यूट्यूब चैनल से 5 नवंबर 2023 को जारी किया गया है। इस वीडियो को 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है। पवन सिंह अपने अलग अंदाज से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आए। वहीं क्वीन शालिनी के साथ उनकी जोड़ी भी दिलकश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026