---Advertisement---

कर्वी और अट्रैक्टिव फिगर के लिए क्या Poonam Pandey करती हैं योग, क्यों कहा ‘फिट रहना है बहुत आसान’

Poonam Pandey: खुद को फिट रखने के लिए आखिर किन चीजों का सेवन करती है एक्ट्रेस और उन्होंने क्यों फिट रहने को बताया आसान। आइए जानते हैं कैसे आप भी कर सकते हैं फॉलो। एक्ट्रेस ने योग और मेडिटेशन को लेकर कहा कुछ ऐसा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Poonam Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Poonam Pandey: अगर बेबाक और फिट एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में पूनम पांडे का नाम शुमार है जो अपने काम से ज्यादा बेबाकपन को लेकर सुर्खियों में होती है। आज 11 मार्च को वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस खुद को कैसे फिट रखती हैं। निश्चित तौर पर उनके चाहने वाले यह जानकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि पूनम पांडे ने कहा कि फिट रहना काफी आसान है। कैसे वह खुद को मेंटेन रखती है करती हैं। अट्रैक्टिव फिगर के मामले में वाकई उनका जवाब नहीं है।

फिटनेस के लिए क्या जरूरी है पूनम पांडे के मुताबिक

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि फिट रहना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको डिसिप्लिन होना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक डिसिप्लिन को अगर आप फॉलो करते हैं तो फिटनेस को पा सकते हैं और यह आपके लिए आसान बना सकता है।

योग और मेडिटेशन पर क्या बोली पूनम पांडे

इसके साथ ही पूनम पांडे ने यह भी कहा कि वह योग करती हैं। मेडिटेशन भी करती हैं। वह कहती हैं कि सुबह में वह 1 घंटे पहले योग करती थी लेकिन अब वह डेढ़ घंटे करने लगी है। इसके बाद वह वर्कआउट करती है और वह इसे काफी पसंद करती है।

Poonam Pandey किन चीजों का रखती है फिटनेस में ध्यान

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो पूनम पांडे अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर काफी स्ट्रिक्ट है। वह हर दिन वर्कआउट करती है। घर का सादा खाना खाती है और पानी का सेवन करती हैं। मॉर्निंग वॉक से लेकर स्ट्रेचिंग तक उनके वर्कआउट में शामिल है तो डांस के जरिए भी कैलोरी बर्न करती है। प्लांट बेस्ड फूड्स को वह अपनी जिंदगी में महत्व देती है और इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनका डाइट बैलेंस हो जिसमें पोषक तत्व की मौजूदगी हो। इस दौरान दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं।

हमारी तरफ से पूनम पांडे को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026