---Advertisement---

‘पंचायत’ से लेकर ‘असुर’ तक ये हैं पॉपुलर Web Series, नेक्स्ट सीजन देखने के लिए फैंस हैं बेकरार

Popular web series on OTT: ओटीटी के इस दौर में कोई ना कोई वेब सीरीज रिलीज हो रही है। यह बात सच है कि आजकल फिल्मों से ज्यादा लोगों के बीच सीरीज का क्रेज है। वहीं सीरीज की एक खासियत यह है कि एक सीजन खत्म होने के साथ ही दूसरे सीजन का लोग बेसब्री ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Popular web series on OTT
Follow Us
---Advertisement---

Popular web series on OTT: ओटीटी के इस दौर में कोई ना कोई वेब सीरीज रिलीज हो रही है। यह बात सच है कि आजकल फिल्मों से ज्यादा लोगों के बीच सीरीज का क्रेज है। वहीं सीरीज की एक खासियत यह है कि एक सीजन खत्म होने के साथ ही दूसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। इसमें ऐसी सीरीज हैं जो रिलीज के बाद तहलका मचा रही है और लोग अगले सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, आइए आज हम आपको बताते हैं टॉप 5 वेब सीरीज जो पॉपुलरिटी के मामले में कौन सी वेब सीरीज सबसे आगे है। लोग इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इन सीरीज के किरदार से लेकर कहानी तक को लोगों ने काफी पसंद किया है।

‘पंचायत’ को करें एन्जॉय

अगर डिमांडिंग सीरीज की बात करें तो ‘पंचायत’ को नहीं भूल सकते हैं। कॉमेडी से लेकर ड्रामा तक में टॉप पर शुमार अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। वेब सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं। वहीं लोगों को अब तीसरे सीजन की कहानी भी जाननी है।कहा जा रहा है कि यह सीरीज तीसरे पार्ट को लेकर आ रही है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

‘असुर’ को देख सकते हैं आप

अरशद वारसी और वरुण सोबती की इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। दूसरा सीजन अभी हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब लोग इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘मिर्जापुर’ है लिस्ट में शामिल

अगर पॉपुलर सीरीज की बात कर रहे हैं तो ‘मिर्जापुर’ को कैसे भूल सकते हैं। इस सीरीज में अली फजल, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और पंकज त्रिपाठी नजर आए थे। अमेजन प्राइम पर रिलीज इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन हो चुके हैं और लोग तीसरे सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘द फैमिली मैन’ भी है टॉप लिस्टेड सीरीज

यह बात सच है कि मनोज बाजपेई एक्टिंग में टॉप पर है लेकिन उनकी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ हिट लिस्ट में है।जी हां, हम बात कर रहे हैं मनोज बाजपेई की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ की। इसके अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और लोग अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों के बीच इस सीरीज की बहुत डिमांड है।

‘आर्या’ को करें जरूर एन्जॉय

सुष्मिता सेन की इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज में सुष्मिता के एक्टिंग को देख लोग कायल हो गए थे। वहीं इस सीरीज के अब तक 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। तीसरे की शूटिंग भी कंप्लीट है और कहा जा रहा है कि सीजन भी जल्द ऑन एयर होने के लिए तैयार है। वहीं लोगों के बीच तीसरे सीजन को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 17, 2026