---Advertisement---

अंकित गुप्ता नहीं बल्कि टीवी के इस हैंडसम संग रोमांस करेंगी Priyanka Chahar Choudhary? जानिए क्यों ट्रेंड में है जोड़ी

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही हर्षद चोपड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इस खबर को सोशल मीडिया पर एक फैन पेज पर पोस्ट किया गया। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस बेताब है। कहा जा रहा है कि दोनों की जोड़ी धमाल मचाएगी और उन्हें साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी वह नाम है जिसे आज पूरी दुनिया जानती है। बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी यह हसीना अंकित गुप्ता संग दोस्ती की वजह से खूब सुर्ख़ियों में है। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच यह खबर आ रही है की प्रियंका परदे पर एक बार फिर रोमांस करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस बार उनके साथ अंकित नहीं बल्कि टीवी के एक और हैंडमस हंक होंगे। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रियंका हर्षद चोपड़ा संग रोमांस करेंगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है पूरी खबर

प्रियंका को शेरनी के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह बिग बॉस 16 में रह चुकी हैं और उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। हर्षद टीवी पर अपने काम के लिए पॉपुलर हैं और वह वर्तमान में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इससे प्रियंका और हर्षद के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि कुछ सूत्रों की माने तो यह खबर महज एक अफवाह है और दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नहीं दिखेंगे। यह आने वाला समय ही बताएगा कि आखिर हर्षद और प्रियंका कब साथ दिखाई देंगे।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या सोशल मीडिया पर है अफवाह

बात दें कि प्रियंका चाहर चौधरी हर्षद चोपड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इस खबर को सोशल मीडिया पर एक फैन पेज पर पोस्ट किया गया और बताया गया कि दोनों को वीडियो के लिए अप्रोच किया गया और दोनों ने हां कर दी। हर्षद चोपड़ा भी गाने की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। फैंस अब सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या ये खबर सच है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वे दोनों खूबसूरत लोगों को एक साथ देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

हाल ही में अंकित संग नजर आई थी प्रियंका

बता दें कि हाल ही में ‘कुछ इतने हसीन’ गाने में प्रियंका चाहर चौधरी अपने करीबी दोस्त अंकित गुप्ता के साथ नजर आईं। कुछ लोगों को लगा कि गाने में उनकी केमिस्ट्री की वजह से वे डेटिंग कर रहे हैं लेकिन प्रियंका और अंकित दोनों ने हमेशा कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026