---Advertisement---

Priyanka Chopra के ब्रांड Anomaly पर चला ईशा अंबानी का दांव, डील के बाद भी इस कुर्सी से नहीं हिलेगी देसी गर्ल

Priyanka Chopra: रिलायंस के साथ ईशा अंबानी ने एक्ट्रेस के हेयर केयर ब्रांड को खरीदा है और इसकी वजह से वह चर्चा में है लेकिन इस सब के बीच आइए जानते हैं किस पद पर देसी गर्ल बनी रहेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2026 5:12 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस न सिर्फ एक खूबसूरत अदाकारा है बल्कि एक बेहतरीन बिजनेस वूमेन भी है। इस सब के बीच उनका पॉपुलर हेयर केयर ब्रांड अनोमाली को रिलायंस ने खरीद लिया है। जब इस बात की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब प्रियंका चोपड़ा ने अपने चाहने वालों को पूरी जानकारी दी है। इसे लेकर लंबे चौड़े पोस्ट के साथ इसकी घोषणा कर दी कि वह ब्रांड को छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। ईशा अंबानी द्वारा खरीदा गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

अपने ब्रांड की डील की Priyanka Chopra ने जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर पोस्ट करते हुए कहा, “Anomaly को खरीद लिया गया है! यह एक ऐसा पल है जब सब कुछ पूरा होता हुआ सा लगता है। Anomaly की शुरुआत उन रस्मों-रिवाजों से हुई जिनके साथ मैं बड़ी हुई… यह विश्वास कि बेहतरीन बालों की शुरुआत बेहतरीन देखभाल से होती है। जो चीज़ एक बहुत ही निजी अनुभव के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब एक ऐसे ब्रांड में बदल गई है जिसका एक मकसद है और जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहता है।”

ईशा अंबानी की तारीफ में क्या बोली प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल ने आगे कहा कि “अब, Reliance Retail द्वारा इस शानदार ब्रांड को खरीदने के साथ ही, हम एक नए दौर में कदम रख रहे हैं… एक ऐसा दौर जिसकी पहचान होगी बड़े पैमाने पर काम करना, ज़्यादा लोगों तक पहुँच बनाना, और उस सोच को पहले से कहीं ज़्यादा आगे ले जाने का मौका मिलना। मैं ईशा अंबानी के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने को लेकर खास तौर पर उत्साहित हूँ। जिस तरह से वह अपने विचारों को पूरी समझदारी और बड़े पैमाने पर हकीकत में बदलती हैं, उसकी मैं सचमुच बहुत तारीफ़ करती हूं।”

प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड पर इस तरह रहेगा प्रभुत्व

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “और हां, मैं कहीं नहीं जा रही हूं! क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर, मैं Anomaly के अगले दौर को आकार देने में पूरी तरह से शामिल रहूंगी। मैं इस बात का मार्गदर्शन करूंगी कि हम कैसे आगे बढ़ें, हम क्या नया बनाएं और यह पक्का करूंगी कि हम उस मूल भावना के प्रति हमेशा सच्चे बने रहें जिसके साथ हमने इस सफ़र की शुरुआत की थी। अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है। और हमने तो अभी बस शुरुआत ही की है।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

जून 24, 2026

Tamannaah Bhatia

जून 24, 2026