Priyanka Chopra: कुछ क्षति निश्चित तौर पर काफी पर्सनल होता है और उन्हें शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। सिर्फ एक मौन भरी श्रद्धांजलि होती है। कुछ ऐसा ही फिलहाल भारत के लोगों का हाल है जो दुनिया के अलग-अलग कोने में बसे हैं जिन्हें आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर निश्चित तौर पर झटका लगा है। लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार है जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि आशा ताई को देते हुए नजर आई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर और आशा भोसले की एक वीडियो शेयर करते हुए नजर आई है जिसमें वह ‘दिल चीज क्या है’ गाती दिखी।
Priyanka Chopra ने बताया आशा भोसले को बचपन की याद
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जब ऐसा लगता है जैसे आपने अपने बचपन, अपनी यादों, अपने घर का एक टुकड़ा खो दिया हो। आशा जी हममें से बहुतों के लिए वैसी ही थीं। उनकी आवाज़ सिर्फ़ इंडियन म्यूज़िक का हिस्सा नहीं थी, यह हमारी ज़िंदगी के बैकग्राउंड का हिस्सा थी। यह हमारे घरों में बड़े होते हुए, परिवार के सेलिब्रेशन में, दिल टूटने पर, खुशी में, उन शांत और ज़ोरदार पलों में बजती थी जो हमें एहसास होने से पहले ही यादें बन गईं।”
क्यों आशा भोसले ने प्रियंका चोपड़ा को कहा शुक्रिया
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, “मेरी पीढ़ी और उससे पहले और बाद की कई पीढ़ियों के लिए, वह सिर्फ़ एक लेजेंड नहीं थीं जिनकी हम तारीफ़ करते थे, वह एक हमेशा रहने वाली थीं। एक ऐसी आवाज़ जो हमेशा रहती थी, ऐसा लगता था कि वह हमेशा रहेगी। किसी ऐसे इंसान को खोने का क्या मतलब होता है, यह शब्दों में बताना मुश्किल है जिसकी कला ने पूरे देश के इमोशनल माहौल को बनाने में मदद की। शुक्रिया, आशा जी, हमें ज़िंदगी भर गाने, एहसास, खूबसूरती देने के लिए। म्यूज़िक के सबसे बड़े तोहफ़ों में से एक होने के लिए। रेस्ट इन पीस। आपकी आवाज़ वहीं रहेगी जहां सभी सच्चे लेजेंड्स रहते हैं, हमेशा हमारे दिलों में।”
निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।






