---Advertisement---

Priyanka Chopra परफेक्ट एक्ट्रेस और टॉप क्लास ‘वाइफ मटेरियल’ ! पति निक जोनस ने दिखाई सुपरस्टार घरेलू मॉम की खास झलक

Priyanka Chopra: मदर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने खास तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें देसी गर्ल अपनी बेटी मालती के साथ बहुत मस्ती कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2026 10:40 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra :  मदर्स डे हर मां के लिए बेहद खास होता है। 10 मई 2026 को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में इस स्पेशल डे का सेलिब्रेशन देखने को मिला।  लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा ध्यान देसी गर्ल के पति निक जोनस के द्वारा शेयर की गई खास तस्वीरों ने खींचा। इसमें निक जोनस ने बीवी प्रियंका और बेटी की खास तस्वीरों को शेयर करके दुनिया को ये बताया कि, प्रियंका सिर्फ एक सुपर स्टार नहीं है बल्कि वो एक परफेक्ट मॉम भी हैं। निक जोनस के इस पोस्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Priyanka Chopra  की पति निक जोनस ने मदर्स डे पर शेयर की खास तस्वीरें

मदर्ड डे के खास मौके पर निक जोनस ने बीवी प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ तीन अलग-अलग तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में दिल छूने वाला कैप्शन देते हुए लिखा,’आप हमारी प्रेरणा हो मेरी जान, मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में अपनी नन्हीं सी बेटी के साथ कितनी मस्ती करती है। पानी में वो जिस तरह से मालती के साथ खेल रही हैं, वो दिल को छूने वाला है। वहीं, दूसरी फोटो में प्रियंका ने अपनी ही तरह बेटी मालती को भी तैयार किया है। इस दौरान दोनों के बीच एक परफेक्ट बॉन्ड देखने को मिल रही है। वहीं, तीसरी फोटो में निक, प्रियंका और मालती तीनों साथ दिख रही है। वो अपना फैमिली टाइम बिता रहे हैं। तीन तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि,प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ कितना खुश हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत बैलेंस किया हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हैप्पी फैमिली

देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के फेमस एक्टर और सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी।हॉलीवुड में जोनस ब्रदर्स के नाम से वो बैंड चलाते हैं। इसके बाद कपल के घर सेरोगेसी से साल 2022 में बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। कपल अपनी चार साल की बच्ची के साथ बिजी शेड्यूल होने के बाद भी फैमिली टाइम बिताता है और समय-समय पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026