---Advertisement---

Priyanka Chopra की भारतीय सिनेमा में वापसी को निक जोनस ने कहा ‘अविश्वसनीय’, राजामौली की ग्लोब ट्रॉटर से ‘मंदाकिनी’ की दुनिया हुई दीवानी

Priyanka Chopra: एसएस राजामौली की ग्लोब ट्रॉटर से मंदाकिनी बनकर भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक बार फिर कमाल दिखाने के लिए आ रही है प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर उनके लुक को देख यूजर कायल हो गए हैं। वहीं निक जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2025 10:51 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: एसएस राजामौली की ग्लोब ट्रॉटर से प्रियंका चोपड़ा का लुक रिविल कर दिया गया है और निश्चित तौर पर इसका फैंस किस कदर इंतजार कर रहे थे यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि मंदाकिनी बनकर प्रियंका चोपड़ा फुल ऑन कमाल दिखाने के लिए आ गई है। पीली साड़ी पहनकर हाथ में पिस्टल लिए हुए प्रियंका चोपड़ा किस तरह से कमाल दिखा रही है और उनके पति निक जोनस भी घायल हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने मंदाकिनी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निश्चित तौर पर फैंस के बीच दीवानगी का आलम देखने को मिल रहा है क्योंकि भारतीय सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है।

भारतीय सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा का एसएस राजामौली ने किया स्वागत

दरअसल एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा के मंदाकिनी लुक को शेयर करते हुए लिखा, “वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया देसी गर्ल आपका स्वागत है। प्रियंका चोपड़ा दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है।” पीली साड़ी पहन कर हाथ में बंदूक लिए हुए प्रियंका का टशन वाला अंदाज जहां वह चोटिल नजर आ रही है यह देखकर फैंस का दिल बाग बाग हो गया है।

Priyanka Chopra ने मंदाकिनी बनकर मचाई तबाही

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वह दिखने में कहीं ज्यादा है मंदाकिनी को नमस्ते कहो।” वहीं ग्लोब ट्रॉटर की दुनिया में प्रियंका चोपड़ा का महेश बाबू ने भी स्वागत किया है और उन्होंने कहा, “अब वह आती है मंदाकिनी से मिले प्रियंका चोपड़ा।”

मंदाकिनी बनी प्रियंका चोपड़ा तो नहीं हटी निक जोनस की नजर

एसएस राजामौली की ग्लोब ट्रॉटर में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई देने वाले हैं जिन्हें कुम्भा के तौर पर पहले रिविल कर दिया गया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस को भी तोहफा मिला जिसे देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि उनके पति भी कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने उन्हें अविश्वसनीय कह दिया है। निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा का भारतीय सिनेमा में वापसी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं इस फिल्म को लेकर बाकी अपडेट्स पर फिलहाल लोगों की नजरे रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026