---Advertisement---

Priyanka Chopra ने वाराणसी फिल्म रिलीज से पहले खोला बड़ा राज, हॉलीवुड और बॉलीवुड में बताया फर्क

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि, आखिर क्यों बॉलीवुड छोड़कर उन्हें हॉलीवुड जाना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इसके फर्क के बारे में भी खुलकर बताया है। प्रियंका का ये बयान वाराणसी फिल्म की रिलीज से पहले आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा भले ही 7 सालों से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी खबरें रोज छपती हैं। नेशनल से इंटरनेशल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म  ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। एसएस राजामौली निर्देशन में बनी इस मूवी में वो महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की चर्चा के बीच एक्ट्रेस ने हॉलीवुड जाने को लेकर बयान दिया है।  उन्होंने बताया है कि, आखिर उन्हें बॉलीवुड से हॉलीवुड में क्यों जाना पड़ा?

Priyanka Chopra  ने बॉलीवुड और हॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रियंका चोपड़ा ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘वे कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था..  उस समय फिल्म इंडस्ट्री में खुद को काफी ‘सीमित’ महसूस कर रही थीं। इसीलिए उन्होंने नए मौकों और ऊर्जा की तलाश में हॉलीवुड का रुख किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि, वो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में संतुलन बनाकर काम करती है। उनका कहना है कि, भले ही दोनों फिल्म इंडस्ट्री का कल्चर अलग हो लेकिन वो खुद को इनमें ढाल चुकी हैं। ‘क्वांटिको’ सीरीज से हॉलीवुड में जगह बनाना उनके लिए आसान बिल्कुल भी नहीं था। लेकिन उन्होंने मेहनत से जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने बताया है कि , वो दोनों ही जगह काम करती हैं और बहुत ही एंजोए करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा वाराणसी सहित ये प्रोजेक्ट हैं लाइन पर

प्रियंका चोपड़ा के कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट लाइन में लगे हुए हैं। 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर उनकी The Bluff फिल्म रिलीज होने वाली है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म Heads of State इसी साल जुलाई में रिलीज हो सकती है। एक्ट्रेस की Judgment Day मूवी पर अभी काम चल रहा है। वहीं, वो बहुत जल्द The History of Sound और साउथ मूवी ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा के पास काम की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड में अपने टेलेंट से जगह बनाई है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026