---Advertisement---

Priyanka Chopra: ‘डैडी संग टूर…’ जैकेट पर निक जोनस का नाम और बंद कमरे में रोमांस का मौका नहीं छोड़ती मालती की मां, अंतिम स्लाइड बार-बार देख रहे फैंस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ फ्लोरिडा पहुंची है जहां उनके म्यूजिक टूर को एंजॉय करती हुई दिखी। सोशल मीडिया पर इसकी झलक उन्होंने शेयर की है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वह अपनी बेटी के साथ खास पल बिताती दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2025 10:38 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड में अपने सफर को एंजॉय कर रही है। इस दौरान पति निक जोनस के साथ उनके म्यूज़िक कॉन्सर्ट को अक्सर एंजॉय करती हुई नजर आती है। वहीं इस सबके बीच एक्ट्रेस फ्लोरिडा पहुंच गई है जहां निक अपने म्यूजिक टूर पर हैं। इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक के बाद एक झलकियां सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाई है जहां वह अपने पति के इवेंट को एंजॉय करती हुई नजर आई। खास बात यह है कि उनके साथ उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा भी नजर आ रही है। रोमांस से लेकर मस्ती तक की झलक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Priyanka Chopra का प्यार देख बेकाबू हुए निक जोनस

जहां तक प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट की बात करें तो पहली ही तस्वीर में एक्ट्रेस ने व्हाइट जैकेट की झलक दिखाई है जिस पर निक लिखा हुआ है। अपने पति को जिस तरह से प्रियंका सपोर्ट करती है वह वाकई काफी हटके है। हर बार अपने ग्लैमर से लोगों पर जादू चला देती है। एक के बाद एक फोटोज में उनका अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहा है जहां अपने स्टाइलिश लुक से वह लोगों को हैरान कर रही है। उनके पोस्ट को देखकर निक जोनस ने कमेंट में लिखा, “क्या वाइब है। सो गॉर्जियस।”

निक जोनस का प्रियंका चोपड़ा संग रोमांस देख हार जाएंगे दिल

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा, “डैडी के साथ टूर हमेशा ही जबरदस्त समय होता है।” इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जहां एक झलक की बात करें तो वह अपने पति संग मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है। इस दौरान निक जोनस की बाहों में वह दिखी। दोनों के बीच रोमांस को देख निश्चित तौर पर आप एक बार फिर इसे जूम करने पर मजबूर हो जाएंगे क्योंकि वे प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

मालती की मासूमियत देख लुटाएंगे आप भी प्यार

वहीं इससे हटकर इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा मालती मेरी चोपड़ा जोनस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। जहां अंतिम स्लाइड में आप देख सकते हैं कि किस तरह से निक जोनस स्टेज पर गाना गा रहे हैं और मालती उनके पास जाने के लिए बेकरार नजर आ रही है। वह रोके नहीं रुक रही है और ऐसे में प्रियंका चोपड़ा उनकी ड्रेस को खींचती हुई नजर आई। यह वाकई काफी मजेदार पोस्ट है जिसमें रोमांस से लेकर फैमिली टाइम को दिखाया गया है जिस पर फैंस भर भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026