---Advertisement---

Priyanka Chopra के सफेद लहंगा लुक को डस्की स्किन वाली लड़की ने किया रीक्रिएट, वायरल वीडियो देख क्या बोली वाराणसी एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का वायरल व्हाइट लहंगा लुक को लड़की ने किया रीक्रिएट, देखकर चुप नहीं रह सकी प्रियंका, सोशल मीडिया पर की कमेंट तो वीडियो ने मचा दी सनसनी। जहां लड़की खुद अपनी तारीफ करती नजर आती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2025 3:47 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करना आखिर कौन नहीं चाहता है। यह सच है कि उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में होता है। वहीं इस सब के बीच वाराणसी टाइटल अनाउंसमेंट के दौरान उनके व्हाइट लहंगा लुक ने सोशल मीडिया पर खूब गर्दा उड़ाया। यही वजह है कि एक कंटेंट क्रिएटर ने इस लुक को रीक्रिएट करने की कोशिश की लेकिन उसे नहीं पता था कि प्रियंका चोपड़ा खुद उनके इस वीडियो पर कमेंट करेंगी। वाराणसी एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर जिस तरह से प्रतिक्रिया देकर फैंस पर प्यार लुटाया वह देख यूजर्स देसी गर्ल के दीवाने हो गए।

Priyanka Chopra को लेकर वायरल वीडियो में क्या बोली लड़की

दरअसल प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करने वाली कंटेंट क्रिएटर वीडियो में कहती है कि “यह मेकअप चाहिए बिल्कुल सेम टू सेम प्रियंका चोपड़ा जैसा। लोग मुझे कंप्लीमेंट देते हैं कि मैं वन साइड प्रियंका चोपड़ा जैसी लगती हूं। डस्की कलर इतना प्रिटी कलर है मेरे को मेरा कलर बहुत पसंद है। प्रियंका चोपड़ा का देख लो उनका कलर देख लो और लड़का भी तो निक जोनस मिल गया। उन्होंने तो कलर नहीं देखा ना।” वहीं वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा के वाराणसी इवेंट के लुक को लड़की भी क्रिएट करती है।

वायरल वीडियो पर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा

वीडियो में लड़की ठीक उसी तरह के लहंगे मेकअप और ज्वैलरी को कॉपी करने की कोशिश कर रही है। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की तरह कंटेंट क्रिएटर एक से बढ़कर एक पोज भी देती हुई दिखाई देती है लेकिन जब देसी गर्ल की नजर इस वीडियो पर पड़ती है तो वह कमेंट किए बिना नहीं रह पाती है। वह कहती है, “तुम्हारा कलर भी बेहद खूबसूरत है और तुम भी खूबसूरत हो जैसी तुम हो।”

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा कमेंट किए गए इस वीडियो पर अब तक 24000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. निश्चित तौर पर देसी गर्ल को कॉपी करने वाली लड़की की तारीफ जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने की है वह उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026