---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: इस दिन टीजर लेकर आ रहे अल्लू अर्जुन, पोस्टर देख खुशी से उछले फैंस

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा‘ के सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फिल्म के चाहने वाले को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल फिल्म से टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 4:41 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा‘ के सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फिल्म के चाहने वाले को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल फिल्म से टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है और ऐसे में मेकर्स ने फैंस की बेताबी बढ़ाने की ठान ली है। अल्लू खुद एक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी फैंस को दी है। वहीं कुछ मिनट में सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। अब ऐसे में क्या धमाका होने वाला है यह देखना वाकई दिलचस्प है।

टीजर की रिलीज डेट लॉक

दरअसल अल्लू अर्जुन ने एक पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा ‘पुष्पा 2 द रूल’ टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है। इस पोस्ट को कुछ ही देर में 50000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वही अब लोगों को 8 अप्रैल का इंतजार है। इसी दिन पुष्पा स्टार अपना जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह किसी रिटर्न गिफ्ट से कम नहीं है क्योंकि इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस और क्रेज दोनों बरकरार है। पोस्टर में एक महिला के पैरों में घुंघरू बांधे हुए देखा जा सकता है।

इस दिन रिलीज होने वाली है ‘पुष्पा द रूल’

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और ‘पुष्पा द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। बीते कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि पुष्पा में जिस तरह सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आइटम डांस से तबाही मचा दी थी। वैसे ही इस बार दिशा पटानी कुछ खास कारनामा करती हुई दिखेंगी। इस बार सामंथा की जगह स्पेशल अपीयरेंस में एक आइटम सॉन्ग में दिशा नजर आ सकती है। वहीं अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित है। कहने में दो राय नहीं है कि 2024 की मच अवेटेड फिल्म में से टॉप पर ‘पुष्पा द रूल’ शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026