---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14: दूसरे बुधवार को फुस्स हुई फिल्म! देखें वर्ल्डवाइड Allu Arjun ने कितने करोड़ छापे

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14: अर्जुन अल्लू अर्जुन की फिल्म का फिलहाल जादू देश और दुनिया में बरकरार है लेकिन 14वें दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आखिर दूसरे हफ्ते में बुधवार को कितनी हुई है फिल्म की कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14: सुकुमार निर्देशित  अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म का जलवा देश ही नहीं दुनिया भर में बरकरार है। वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर इस बात को साबित कर रही है कि पुष्पा झुकेगा नहीं। इस बार पुष्पा अपने अलग अंदाज से जलवा दिखाने के लिए आ गया है। इस सब के बीच दूसरे बुधवार को पुष्पा 2 की हुई कमाई को जानने के बाद शायद आपके होश उड़ जाए। निश्चित तौर पर पुष्पा 2 की यह कमाई लोगों को चौंका देने के लिए काफी है क्योंकि अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। वीक डेज के अनुसार अगर देखे तो अपने आप में यह जबरदस्त आंकड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर 14वें दिन फिल्म की कमाई कितनी रही है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14 में जानें क्या तेलुगु ऑडिएंस से मिला Allu Arjun को प्यार

14वें दिन की अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 20.8 करोड रुपए छापे हैं। जहां सबसे ज्यादा एक बार फिर हिंदी फिल्म ने बाजी मारी है। तेलुगु फिल्म होने के बाद अल्लू अर्जुन और फहद फासिल का जादू तेलुगू ऑडियंस पर नहीं देखने को मिल रहा है जो हैरान कर देने वाली बात है। इस सबसे परे हिंदी भाषा में इस फिल्म की कमाई 16 करोड रुपए हुई है तो तेलुगू वर्जन में 3.2 करोड रुपए की कमाई हुई है। बाकी मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा में भी अपनी पहुंच बरकरार रखी है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14 के बाद किस भाषा में टॉप पर चला है जादू

तेलुगु- 293.3.9 करोड़ रुपये
हिंदी- 607.35 करोड़ रुपये
तमिल- 51.6 करोड़ रुपये
कन्नड़- 7.02 करोड़ रुपये
मलयालम- 13.93 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 972.2 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 14 के बाद देश और दुनिया में क्या है Allu Arjun का हाल

वहीं 14 दिन के बाद जहां एक तरफ देश में ‘पुष्पा 2 द रूल’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है और 14 दिन की कमाई 972.2 करोड रुपए छापे हैं। वहीं इस सबसे परे अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 1409 करोड़ की कमाई की है, यह 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। अब ऐसे में आगे यह क्या कमाल दिखाती है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है जहां प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 1700 करोड़ के आंकड़े को पार किया है तो निश्चित तौर पर इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए अल्लू अर्जुन को अपनी पकड़ बनाकर रखनी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

King

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026

Ek Din Movie Review

मई 1, 2026

Raja Shivaji Movie Review

मई 1, 2026

Met Gala 2026

मई 1, 2026

KD The Devil Box Office Collection Day 1

मई 1, 2026