---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21: क्रिसमस पर Allu Arjun को पछाड़ नहीं सकी Varun Dhawan की Baby John, नॉर्थ अमेरिका में भी दिखा दबदबा

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21: 'पुष्पा 2 द रूल' की 21वें दिन सिनेमाघरों में किस कदर जादू देखने को मिला, क्या बेबी जॉन रिलीज से फिल्म की कमाई पर पड़ा फर्क, आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट और पुष्पा 2 की अब तक की कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 26, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21: पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की वह फिल्म जो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में एक के बाद एक रिकॉर्ड को कायम कर रही है। जहां बीते दिन नॉर्थ अमेरिका में यह फिल्म एक माइलस्टोन को पाने में कामयाब रही तो वहीं 21वें दिन की भारत में कमाई भी चौंकाने वाली रही है। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर लगभग 12 करोड़ की कमाई करने वाली वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ भी रिलीज हुई लेकिन पुष्पा 2 का कलेक्शन शानदार रहा। ‘पुष्पा 2 द रूल’ की कमाई में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला। आईए जानते हैं 21वें दिन की पुष्पा 2 की कमाई क्या है।

Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21 में छापे इतने नोट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को ‘पुष्पा 2 द रूल’ की कमाई 19.75 करोड़ रुपए रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तेलुगु भाषा में 4.1 करोड़ रुपए की कमाई की है तो हिंदी भाषा में 15 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। तमिल में 0.6 करोड रुपए छापे हैं तो कन्नड़ में 0.04 करोड़, वहीं मलयालम में फिल्म की कमाई 0.01 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक बार फिर देसी भाषा में अल्लू अर्जुन के फैंस ने प्यार लुटाया है और क्रिसमस पर एक्टर को खास तोहफा दिया।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21 के साथ जानें हर भाषा की कमाई

तेलुगु भाषा: 316.3 करोड़ रुपये
हिंदी भाषा: 716.65 करोड़ रुपये
तमिल भाषा: 55.35 करोड़ रुपये
कन्नड़: 7.48 करोड़ रुपये
मलयालम: 14.07 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 21 के अलावा जानें हर दिन की कमाई का हाल

  • दिन 1 (स्क्रीनिंग और 5 दिसंबर) 175.1 करोड़ रुपये
  • दिन 2 (6 दिसंबर) 93.8 करोड़ रुपये
  • दिन 3 (7 दिसंबर) 79.5 करोड़ रुपये
  • दिन 4 (8 दिसंबर) 72 करोड़ रुपये
  • दिन 5 (9 दिसंबर) 64 करोड़ रुपये
  • दिन 6 (10 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
  • दिन 7 (11 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
  • दिन 8 (12 दिसंबर)- 36.4 करोड़ रुपये
  • दिन 9 (13 दिसंबर)- 63.3 करोड़ रुपये
  • दिन 10 (14 दिसंबर)- 75 करोड़ रुपये
  • दिन 11 (15 दिसंबर)- 27.75 करोड़ रुपये
  • दिन 12 (16 दिसंबर): 26.95 करोड़ रुपये
  • दिन 13 (17 दिसंबर): 23.35 करोड़ रुपये
  • दिन 14 (18 दिसंबर): 20.8 करोड़ रुपये
  • दिन 15 (19 दिसंबर): 17.65 करोड़ रुपये
  • दिन 16 (20 दिसंबर): 13.75 करोड़ रुपये
  • दिन 17 (21 दिसंबर): 25 करोड़ रुपये
  • दिन 18 (22 दिसंबर): 33.25 करोड़ रुपये
  • दिन 19 (23 दिसंबर): 12.25 करोड़ रुपये
  • दिन 20 (24 दिसंबर): 14.5 करोड़ रुपये
  • दिन 21 (25 दिसंबर): 19.75 करोड़ रुपये

Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule Box Office Collection ने नॉर्थ अमेरिका में बनाए ये रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की बात करें तो फिल्म की अब तक की कमाई 1109.85 करोड़ रुपए हो बताई जा रही है। पुष्पा 2 भारत की पहली फिल्म बन गई है जो 1100 से ज्यादा की कमाई की है और ऐसे में अल्लू अर्जुन के नाम यह भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1650 करोड रुपए छापे हैं और बहुत जल्द 1700 के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में हिंदी डब वर्जन ने 7 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है और यह पहली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 15, 2026

Oscars 2026

मार्च 15, 2026

Aamir Khan

मार्च 15, 2026

Golmaal 5

मार्च 15, 2026

Madhu Malhotra

मार्च 15, 2026