---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: Rashmika Mandanna के फैंस को मिलने वाला है सरप्राइज, Pushpa 3 से Allu Arjun तक किए बड़े खुलासे

Pushpa 2 The Rule: रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन को लेकर कहीं ये बात, सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट के साथ हुई इमोशनल, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2024 12:50 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन इससे पहले ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के फैंस को एक और तोहफा मिल गया है। दरअसल फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर रश्मिका हिंट देती हुई नजर आई तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं और 5 साल के सफर में अंतिम दिन को याद कर भावुक होती नजर आई। दरअसल पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म हो चुकी है और Pushpa 2 The Rule का एक गाना बहुत जल्द रिलीज होने वाला है जिसकी शूटिंग 25 नवंबर को रश्मिका ने पूरी की है।आइए जानते हैं रश्मिका ने क्या कुछ कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में है।

Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule के अंतिम सॉन्ग के लिए Rashmika Mandanna ने की शूटिंग

दरअसल रश्मिका मंदाना ने अपने डायरी से दिल की बात करती हुई नजर आई। यह 25 नवंबर का है जिसमें वह लिखती है डियर डायरी आज का दिन काफी व्यस्त था और मैं नहीं जानती कि मैं इस पर कैसे रिएक्ट करूं लेकिन मैं बताती हूं 24 की शाम को दिन भर शूटिंग के बाद हम चेन्नई के लिए निकले जहां एक स्पेशल इवेंट हुआ। फिर उसी दिन हम हैदराबाद वापस आ गए। चार से पांच घंटे सोने के बाद वापस पुष्पा के लास्ट डे के शूटिंग के लिए गई। हम लोगों ने एक क्रेज़ी खूबसूरत गाने को शूट किया आप लोगों को इस बारे में बहुत जल्द जानकारी मिलेगी। मेरा पूरा दिन शूटिंग में चला गया और मैं जानती थी कि यह अंतिम दिन है लेकिन मुझे एहसास नहीं हो रहा था।

Allu Arjun की Pushpa 3 को लेकर Rashmika Mandanna ने कहीं ये बात

रश्मिका ने आगे लिखा, “इंडस्ट्री में 7 से 8 साल में लास्ट 5 साल हम इस सेट पर थे और यह मेरे लिए एक घर बन गया था और अंत में यह हमारा अंतिम दिन था। यह जाहिर है कि अभी बहुत सारे काम करने हैं लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे यह सब अंत है। यह सब सोच विचार के साथ मैं काफी थकी हुई महसूस कर रही थी। यह हो सकता है कि पार्ट 3 में भी हम कम करें लेकिन यह फीलिंग अलग है। मैं सबको काफी मिस करने वाली हूं और लंबे समय बाद मैं इस तरह टूटी हुई महसूस कर रही हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इस तरह से रिएक्ट क्यों कर रही हूं क्योंकि यह काफी क्रेज़ी है। अगर आप किसी के साथ लंबे समय तक काम करते हैं तो उनसे किस कदर अटैच हो जाते हैं।

Pushpa 2 The Rule एक्टर Allu Arjun ने लुटाया Rashmika Mandanna पर प्यार

रश्मिका मंदांना ने आगे कहा, “अल्लू अर्जुन सर और सुकू सर और पूरी टीम मुझे सबसे ज्यादा जानते हैं। एक इंसान के तौर पर इंडस्ट्री में जितना मुझे कोई नहीं जानता। उन्होंने मुझे पिछले 5 साल से हर दिन देखा है और यह पुष्पा का सेट मेरे लिए होम ग्राउंड बन गया है लेकिन आशा है कि यह एक दिन बेहतरीन साबित होगा।” वहीं रश्मिका मंदाना के इस लंबे पोस्ट को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने भी प्यार लुटाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thalapathy Vijay

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026