---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Song: ‘सामी’ और ‘जानू’ कहकर अल्लू पर प्यार लुटाती दिखीं रश्मिका, Angaaron का लिरिकल वीडियो है धमाकेदार

Pushpa 2 The Rule Song: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के लिरिकल वीडियो अंगारों को जारी किया गया है जो वाकई काफी धमाकेदार है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Song
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Song:पुष्पा 2 द रूल‘ का फर्स्ट कपल सॉन्ग ‘अंगारों’ को जारी कर दिया गया है जो वाकई काफी जबरदस्त है और फैंस इसे देखने के बाद एक्साइटेड हो गए हैं। इस गाने में अल्लू अर्जुन का अंदाज और रश्मिका मंदाना की चुलबुली अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस गाने को देखने के बाद झूमने के लिए मजबूर हो गए हैं। गाने के लिरिकल वीडियो को जारी किया गया है जो वाकई लोगों को एक्साइटेड कर देने के लिए काफी है।

वीडियो से चला रश्मिका और अल्लू का जादू

इस वीडियो में अल्लू अर्जुन का स्वैग और रश्मिका मंदाना की क्यूटनेस देखने के बाद फैंस इस पर प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं दोनों जबरदस्त अंदाज में एक दूसरे के साथ धमाल मचा रहे हैं वह फैंस को एक्साइड कर देने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सेट पर अल्लू और रश्मिका एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं और वे फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस गाने पर लोग जमकर प्यार लुटाने लगे हैं और फिलहाल यह ट्रेडिंग लिस्ट में है।

इन भाषा में द कपल सॉन्ग को किया गया जारी

बता दें कि कपल सॉन्ग को तेलुगू में Sooseki, हिंदी में अंगारों, तमिल में Soodana, कन्नड़ में Nodoka और मलयालम में Kandaalo टाइटल के साथ जारी किया गया है। फैंस इसे भर भर कर प्यार दे रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स और लोगों को पसंद आ रहा है जिसे महज कुछ मिनट में 87 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं। म्यूजिक देवी श्री प्रसाद का है। बता दीं कि यह फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026