---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: इस दिन दूसरे गाने से दिल लूटने आ रही श्रीवल्ली, क्या अल्लू-रश्मिका मचाएंगे ‘सामी सामी’ की तरह बवाल

Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2 द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दूसरा गाना बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है और यह काफी खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 2:37 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला सिंगल ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच अलग लेवल का खुमार है। वहीं इस सब के बीच मार्क्स ने एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी क्योंकि इस बार श्रीवल्ली आ रही है आपको एंटरटेन करने के लिए। जी हां, लेटेस्ट पोस्ट के साथ मेकर्स ने सेकंड सिंगल रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है और यह घोषणा लोगों को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है लाइमलाइट में।

कब रिलीज होने वाला है दूसरा गाना

मेकर्स ने एक मजेदार पोस्ट के साथ लिखा पुष्पा राज पुष्पा पुष्पा के साथ अधिग्रहण के बाद अब वक्त है द कपल श्रीवल्ली के लिए अपनी सामी के साथ मंत्रमुग्ध करने का समय है। पुष्पा 2 सेकंड सिंगल की घोषणा कल सुबह 11:07 होने वाली है। इस अनाउंसमेंट के साथ इतना तो जाहिर है कि कल यानी 23 मई का दिन पुष्पा फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि श्रीवल्ली आ रही है सामी सानी की तरह लोगों को हैरान करने के लिए।

पोस्टर ने बढ़ाई बेताबी

मेकर्स ने इसके साथ एक पोस्ट को भी शेयर किया है जिसमें एक महिला के हाथ को दिखाया गया है। कहा जाता है कि यह कोई और नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना है जो हाथों में कंगन और उंगलियों में रिंग्स को फ्लॉन्ट करने के साथ पोज दे रही है। इस पोस्ट के नीचे यूजर्स लिख रहे हैं मैं इंतजार कर रहा हूं। एक यूजर ने कहा इंतजार नहीं कर सकता तो एक ने कहा यह अपडेट एक्साइटिंग था। दूसरे ने कहा वेटिंग वेटिंग वेटिंग एक फैन ने लिखा यह नेशन डांस का समय है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

बता दें कि ‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली है। फैंस के बीच यह सीक्वल फिल्म फिलहाल खूब चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026