---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Teaser: घुंघरू बांधकर तांडव करते नजर आए अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक लुक देख सहम उठेंगे आप

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रुल' का टीजर जारी कर दिया गया है जिसमें एक बार फिर पुष्पा का अंदाज देखने लायक है। फैंस ओवर एक्साइटेड हैं और फिल्म रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा मिल गया है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह हाजिर है। जी हां, ‘पुष्पा द रूल‘ का टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और एक बार फिर अल्लू अर्जुन का खतरनाक अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ‘पुष्पा’ से भी ज्यादा खौफनाक अब अल्लू अर्जुन का किरदार हो गया है। ऐसे में तहलका मचना तो लाजमी है। लोग इस टीजर को देख ओवर एक्साइटेड है और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धांसू अंदाज में अल्लू अर्जुन ने मारी एंट्री

1 मिनट 8 सेकंड के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन का खौफनाक लुक देखने के बाद शायद आपकी बोलती बंद हो जाए। पैरों में घुंघरू आंखों में सुरमा और कानों में बड़े झुमके में अल्लू का लुक वाकई आपको हैरान कर देगा और आप यह समझ जाएंगे कि इस बार वह कितने खतरनाक अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। जबरदस्त एक्शन सीन और स्वैग वाले अंदाज से वह पूरी टीजर में छाए हुए हैं। वीडियो में यह दिखाया गया है कि कैसे उनके सामने आते ही लोग पीछे हट जाते हैं। वहीं टीज़र के अंत में हैप्पी बर्थडे आइकॉन स्टार कहा गया है।

टीजर को खूब मिल रहे हैं व्यूज और लाइक्स

‘पुष्पा 2 द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। Mythri Movie Makers यूट्यूब से जारी इस टीजर को कुछ मिनट में 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि अभी रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर उनका पहला लुक जारी किया गया था जिसमें ‘श्रीवल्ली’ के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस टीचर में रश्मिका की झलक नहीं दिखाई गई। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं पुष्पा की रिलीज के बाद से उसके सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026