---Advertisement---

फूडी होने के बावजूद फिटनेस के लिए इस एक टिप को फॉलो करते हैं R Madhavan, जानिए धुरंधर एक्टर की क्या है डाइट

R Madhavan: धुरंधर फिल्म में अपना दमखम दिखाने वाले एक्टर के लिए आखिर फिटनेस का सबसे बड़ा टिप्स क्या है। कैसे डाइट में एक सिंपल बदलाव ने उन्हें फिटनेस को लेकर अलग नजरिया दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2026 6:00 पूर्वाह्न

R Madhavan
Follow Us
---Advertisement---

R Madhavan: हाल ही में धुरंधर फिल्म में अपनी अदाकारी से जलवा दिखाने वाले एक्टर आज यानी 1 जून को अपना जन्मदिन मना रहे है। यह सच है कि पिछले लंबे समय से उन्होंने तनु वेड्स मनु, 3 इडियट्स जैसी कई शानदार फिल्में दी है जो लोग नहीं भूल सकते हैं। अगर फिटनेस की बात करें तो एक्टर अपने चाहने वालों के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं है। किसी समय में बेली फैट की वजह से परेशान रह चुके एक्टर ने अपनी फिटनेस के लिए काफी काम किया। क्या आपको पता है कि आर माधवन फिट रहने के लिए किस रुटिन को फॉलो करते हैं। आखिर उनकी डाइट में क्या मौजूद होता है।

R Madhavan ने बताया कैसे फिटनेस का ध्यान रखते हुए लेते हैं डाइट

Credit- @curlytalesme

कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए जब उनसे यह पूछा जाता है क्या खाने पीने के शौकीन हैं फिर भी आप खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं। इस पर आर माधवन कहते हैं कि “मैं तब तक खाना नहीं खाता हूं जब तक मुझे भूख ना लगे। समय कोई फिक्स नहीं है।” भूख लगने पर ही खाना उनके लिए फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट है।

क्यों समय देख खाना खाने में यकीन नहीं करते आर माधवन

वहीं जब आर माधवन से यह पूछा जाता जाता है कि क्या आप किसी विशेष डाइट का सेवन करते हैं। इस पर धुरंधर एक्टर जवाब देते हैं नहीं। वह कहते हैं हम एक ही दिन में एक ही मात्रा में एक ही तरह का खाना नहीं खाते हैं तो फिर आपको एक ही समय पर भोजन क्यों करना चाहिए। अगर आप एक प्लेट सब्जियों खा लेते हैं तो एक ही समय पर दोबारा भूख लगना असंभव है। ऐसे में इस तरह समय को देखकर खाना सबसे बड़ी मूर्खता है।

क्या खाते हैं आर माधवन

इस एक टिप्स के बारे में बात करते हुए आर माधवन कहते हैं कि यह मेरे शरीर के लिए पौष्टिक होता है और फिर फिटनेस बना रहता है। इसके साथ ही अपनी डाइट को लेकर बात करते हुए उन्होंने कि उनके खाने में ढेर सारी सब्जियां, ढेर सारा बाजार, सूप और दही-चावल होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आर माधवन आखिरी बार धुरंधर और धुरंधर 2 में नजर आए थे तो वहीं उनकी आने वाली फिल्म जीडीएन है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026