---Advertisement---

फूलों की चादर में लिपटी दिखीं Anant Ambani की होने वाली दुल्हनियां Radhika Merchant, जानिए यूनिक हल्दी लुक की खासियत

Radhika Merchant: अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया राधिका मर्चेंट ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया। हल्दी आउटफिट की खासियत जानने के बाद देखते रह जाएंगे आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 6:22 अपराह्न

Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से प्री वेडिंग फंक्शन की झलक लगातार सामने आ रही है और ऐसे में राधिका का हल्दी लुक देखने के बाद लोग दिल थाम कर प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए क्योंकि यह वाकई काफी खास और जबरदस्त है। इसे देखने के बाद आप भी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे और आप राधिका के स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर फैन हो जाएंगे। रिया कपूर ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस लुक की खासियत से लोगों को रूबरू करवाती हुई नजर आई।

रियल फूलों से बनाई गई ये ड्रेस

दरअसल राधिका का यह लुक रिया कपूर ने स्टाइल किया है और यह अनामिका खन्ना की ड्रेस है जो रियल फूल के दुपट्टे से बनाया गया है। जी हां, इसमें कोई भी आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल नहीं किया गया है उनका यह हल्दी आउटफिट काफी लाजवाब है। इसमें हीरे या मोती या सोने का इस्तेमाल नहीं किया गया है बल्कि खास मोगरे और गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर येलो आउटफिट तैयार किया गया।

ज्वैलरी की खासियत जान उड़ जाएंगे होश

मोगरे के फ्रेश फूल से बने हुए दुपट्टे के साथ राधिका ने मोगरे के फूल से बनी नेकपीस और इयररिंग्स से लुक कंप्लीट करती हुई नजर आई। निश्चित तौर पर इस लुक को जिसने भी देखा बस देखता रह गया। फूलों की चादर वाला यह दुपट्टा हल्दी सेरिमनी के लिए लाजवाब है। इस दौरान राधिका का हेयर स्टाइलिस्ट हिरल भाटिया है तो फ्लावर ज्वैलरी फ्लोरल आर्ट बाय सृष्टि के द्वारा तैयार किया गया है।

स्टाइल से दंग कर गई Radhika Merchant

यह लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है क्योंकि अंबानी परिवार की बहू एक बार फिर लोगों को अपने स्टाइल से हैरान करती हुई नजर आई। यह काफी रिफ्रेशिंग है क्योंकि इस तरह के स्टाइल को किसी ने फॉलो नहीं किया था। इससे पहले भी राधिका का हर लुक लोगों के बीच सुर्खियों में रहा है और एक बार फिर वह चाहने वाले को इंप्रेस करने में कामयाब रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026