---Advertisement---

सेलिब्रिटी डिजाइनर के बंदिनी लहंगे में हसीन दिखीं Radhika Merchant, जानिए मां दुर्गा से प्रेरित इस आउटफिट की खासियतें

Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट के बंदिनी बनारसी लहंगे को देख फटी रह गई लोगों की आंखें, इन खासियतों के साथ मनीष मल्होत्रा ने किया डिजाइन। देखिए क्यों है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी फिलहाल टॉक ऑफ़ द टाउन है। इस वीवीआईपी शादी को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर एक अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर सर्च करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बीते दिन कपल के मामेरू फंक्शन से शादी के जश्न की शुरुआत हो गई है और अब सोशल मीडिया पर इस फंक्शन से राधिका का लुक खूब सुर्खियों में है। कहने में दो राय नहीं है की फंक्शन के लिए उनकी ड्रेस लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही और ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है यह ड्रेस।

क्यों खास है Radhika Merchant का यह लहंगा

राधिका के इस लहंगे की बात करें तो इस फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है और इसे बनाते हुए उन्होंने इसे सबसे हटके डिजाइन करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। इस लहंगे में राधिका रॉयल लुक से दिल जीतने में कामयाब हुई। अपने इस लुक से वह एक बार फिर फैंस को यह बात गई कि आखिर क्यों लोग उन्हें मानते हैं नेशनल क्रश। उनके इस लहंगे की बात करें तो पिंक और ऑरेंज कलर लहंगे के बॉर्डर पर दुर्गा श्लोक से एंब्रायडरी किया गया है।

मनीष मल्होत्रा ने किया खुलासा

इस बारे में खुद मनीष मल्होत्रा ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को खास जानकारी दी है। उन्होंने राधिका मर्चेंट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “खूबसूरत राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के फंक्शन की शुरुआत एक कस्टम में वाइब्रेट बंदिनी लहंगे में बेहद खूबसूरत। यह लहंगा रानी पिंक कलर के बनारसी ब्रोकेड पर राई बंधेज। गोल्ड तार जरदोजी की क्लासिक एंब्रॉयडरी है। बॉर्डर पर दुर्गा मां का श्लोक कढ़ाई किया गया है। घाघरा बनाने के लिए 35 मीटर बंधेज का इस्तेमाल किया गया। ब्लाउज विंटेज कोटी से प्रेरित है।”

रिया कपूर ने किया राधिका को स्टाइल

राधिका मर्चेंट को रिया कपूर ने स्टाइल किया। उन्होंने अपने इस लुक को अपनी मां की ज्वेलरी से कंप्लीट करती हुई नजर आई। फिलहाल उनका मामेरू फंक्शन से लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026