---Advertisement---

Rahul Vaidya ने Disha Parmar के बेबी बंप को चूमकर ज़ाहिर की ख़ुशी, लोगों ने कहा ‘ये लोग कितना दिखावा करते हैं’

Rahul Vaidya और Disha Parmar जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए राहुल हाल ही में दिशा के बेबी बंप को चूमते नज़र आए हैं। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 12, 2023 3:13 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Vaidya: बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार अपने आने वाले बच्चे की ख़ुशी मना रहे हैं। टीवी के सबसे चहेते कपल में से एक दिशा और राहुल की ज़िंदगी में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने में अब केवल कुछ ही दिन रह गए हैं। वहीं यह दोनों आने वाली मेहमान को लेकर कितने ख़ुश हैं, इसकी एक झलक हाल ही में दिशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दिखाई है। इस वीडियो में राहुल दिशा के बेबी बंप को चूमते नज़र आ रहे हैं। 

Rahul Vaidya ने इस खास अंदाज़ में जताई बच्चे के आने की ख़ुशी 

दरअसल मंगलवार को Disha Parmar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दिशा के पति और बॉलीवुड सिंगर Rahul Vaidya उनके बेबी बंप को प्यार से चूम रहे हैं। इसी वीडियो पर लिखा है “पापा की तरफ़ से एक किस।” दोनों का यह वीडियो बेहद प्यारा है जिसमें राहुल के दिशा के बेबी बंप को चूमते ही एनिमेशन की मदद से बच्चे की एक तस्वीर भी दिखाई गई है। वहीं इससे यह भी पता चलता है कि आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर दिशा और राहुल कितने खुश हैं। 

वीडियो देख फैंस लगा रहे ये अनुमान

Disha Parmar और Rahul Vaidya का यह प्यारा वीडियो देखकर फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। वहीं दोनों के इस वीडियो के नीचे लोग कमेंट करके लड़का होगा या लड़की इस बात का अनुमान लगा रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “लगता है जुड़वा होंगे।” दूसरे यूज़र ने लिखा “राहुल भाई लक्ष्मी आने वाली है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “बहुत खूबसूरत हैं ये नज़ारा।”

इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो Disha Parmar और Rahul Vaidya के इस तरह वीडियो शेयर करने से खुश नहीं है। एक यूज़र ने लिखा “सच में तुम लोगों ने शर्म बेच खाई है। ऐसी पोस्ट करनी ज़रूरी होती है?” दूसरे यूज़र ने लिखा “प्रेगनेन्सी का यह लोग कितना दिखावा करते हैं। कुछ भी छोड़ते नहीं हैं।” तीसरे यूज़र ने लिखा “नज़र लगती है यार ऐसे मत पोस्ट किया करो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026