---Advertisement---

Raid 2: क्यों फर्स्ट लुक पोस्टर को देख बिफर उठे Ajay Devgn के कुछ फैंस, रिलीज तारीख को लेकर भी नहीं दिखी एक्ससाइटमेंट

Raid 2: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया और इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर कमेंट करने में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं क्यों बन रही बातें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2025 5:00 अपराह्न | Updated: मार्च 24, 2025 9:19 अपराह्न

Raid 2
Follow Us
---Advertisement---

Raid 2: अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्मों की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में शामिल है रेड जिसके सिक्वल का लोग इंतजार कर रहे थे। इस सब के बीच रेड 2 का फर्स्ट लुक जारी किया गया है और इसके साथ ही रिलीज तारीख की भी पुष्टि कर दी गई है। इस फिल्म से Ajay Devgn क्या बवाल मचाते हैं इस पर लोगों की नजरें बनी रहेगी। 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म में इलियाना डिक्रूजा, सौरव शुक्ला जैसे स्टार्स नज़र आए थे। ऐसे में अब 7 साल बाद इस फिल्म से फर्स्ट लुक को शेयर किया गया तो इसे देख क्यों यूजर्स खफा हैं।

Raid 2 से अजय देवगन यानी अमय पटनायक खोलने आ रहे एक नई फाइल

Ajay Devgn ने रेड 2 से पहले लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नया शहर नई फाइल और अमय पटनायक ही एक नई रेड आपके सिनेमाघर में 1 मई 2025 को।” कुछ ही देर में इस पोस्ट को 50000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। यह इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि फैंस एक बार फिर ब्लॉकबस्टर मूवी के सीक्वल का इंतजार करने लगे हैं।

Raid 2 में अजय देवगन को देख क्या बोल रहे यूजर्स

https://twitter.com/LoyalSalmanFam/status/1904095370730463639

अपने अंदाज से फैंस को Ajay Devgn दीवाना बना जाते हैं और ऐसे में जब बात रेड 2 की करें तो इसमें उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी नजर आने वाली है। फर्स्ट लुक पोस्टर जब जारी किया गया तो निश्चित तौर पर लोग इसे लेकर बातें बनाने लगे हैं। जहां कुछ लोग इस फिल्म को लेकर इंतजार करने लगे तो कुछ का कहना है कि राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी क्योंकि लोग सीक्वल से बोर हो चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस पोस्टर में भी सेम लुक और एक्सप्रेशन है। इसे लेकर लोग अजय देवगन की Raid 2 के लोग मजे लेने लगे हैं। बाकी अपडेट के लिए फिलहाल लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026