---Advertisement---

SRK या अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि देश के हाईएस्ट पेड एक्टर बने यह सुपरस्टार, फीस जानकर खुला रह जाएगा मुंह

Rajinikanth: शाहरुख खान या सलमान खान नहीं बल्कि यह सुपरस्टार ले रहे हैं सबसे ज्यादा फीस, जानकर आप रह जाएंगे हैरान इस फिल्म को लेकर लोगों को है इंतजार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 6:48 अपराह्न

Rajinikanth
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth: यह सच है कि अपनी एक फिल्म के लिए सुपरस्टार करोड़ों में रकम लेते हैं। किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले स्टार कास्ट की फीस सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक अपनी फिल्म को करने के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसे भी एक्टर है जो अपनी फिल्म के लिए 1-2 या 10 करोड नहीं बल्कि 280 करोड रुपए चार्ज कर रहे हैं। नाम जानकर निश्चित तौर पर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। खास बात यह है कि ये बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में दिख चुके सुपरस्टार हैं।

71 की उम्र में जलवा बरकरार

हम बात कर रहे हैं 71 साल के रजनीकांत की। उम्र में भले ही वह बढ़ रहे हो लेकिन उनकी एक्टिंग पर्दे पर देख लोग आज भी तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। यही वजह है कि 71 साल की उम्र में भी उनका जलवा खूब देखने को मिलता है और वह अपनी फिल्म से एक अलग पहचान बना देते हैं। उनके स्टाइल से लेकर उनकी एक्टिंग तक की दुनिया दीवानी है और उन्होंने अपनी एक अपकमिंग फिल्म के लिए करोड़ों में पैसे चार्ज किए हैं।

जेलर के बाद Rajinikanth ने बढ़ाई अपनी फीस

बीते साल रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने लोगों को काफी इंप्रेस किया और इसने 600 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए उस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई। इस फिल्म की सफलता के बाद रजनीकांत ने अपनी फीस भी बढ़ा ली है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रजनीकांत अपनी अगली फिल्म Thalaivar 171 के लिए 260 से लेकर 280 करोड़ तक चार्ज कर रहे हैं जो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल रजनीकांत की यह फिल्म उनकी 171वीं फिल्म होगी।

लोकेश कनकराज की फिल्म के टाइटल का इंतजार

रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिल्म लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनने वाली है। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से काफी अफवाहें जारी है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म से रणवीर सिंह तमिल डेब्यू कर सकते हैं। वहीं इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।लोकेश कनगराज कमल हसन के साथ ‘विक्रम’ और थलापति विजय के साथ ‘लियो’ को लेकर काफी चर्चा में रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026