---Advertisement---

430 करोड़ नेट वर्थ वाला साउथ का सुपरस्टार 24 साल बाद करेगा बॉलीवुड में वापसी, ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए हुई डील

Rajinikanth: ऐसे बहुत से स्टार है जो बॉलीवुड से निकल कर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जाकर अच्छा नाम कमाया है लेकिन साउथ से आकर बॉलीवुड और हिंदी दर्शकों के दिलों में बसने का काम गिने चुने लोग ही कर पाए है। आज हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे है रजनीकांत, जो न सिर्फ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 28, 2024 5:07 अपराह्न

Rajinikanth
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth: ऐसे बहुत से स्टार है जो बॉलीवुड से निकल कर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जाकर अच्छा नाम कमाया है लेकिन साउथ से आकर बॉलीवुड और हिंदी दर्शकों के दिलों में बसने का काम गिने चुने लोग ही कर पाए है। आज हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे है रजनीकांत, जो न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी दर्शकों में भी काफी लोकप्रिय है। लंबा अरसा हो गया है रजनीकांत को कोई बॉलीवुड फिल्म किए और अब ऐसे में ये खबर है कि रजनीकांत बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे है।

Rajinikanth के प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं

हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हो पाया है पर जल्द ही Rajinikanth के अपकमिंग प्रोजेक्ट की डिटेल्स सामने होंगी। साउथ का सुपरस्टार 430 करोड़ नेट वर्थ वाला है। ये खबर और किसी ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने दी है। साजिद ने अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि रजनीकांत सर के साथ कोलेब्रेशन में काम करना बेहद गर्व और सम्मान की बात है।

Rajinikanth जर्नी के लिए हम और हमारी टीम बेहद उत्साहित

दिग्गज सुपरस्टार के साथ नए प्रोजेक्ट की जर्नी के लिए हम और हमारी टीम बेहद उत्साहित है। जाहिर है साजिद नाडियाडवाला और रजनीकांत मिलकर किसी फिल्म प्रोजेक्ट पर का शुरू करने जा रहे है और उम्मीद है कि ये काफी बिग बजट भी होने वाला है। बात करें साजिद नाडियाडवाला कि तो उन्होंने सलमान खान की किक का निर्देशन किया था जो बिग साबित हुई थी। आखिरी बार उन्होंने वरुण धवन की बवाल को प्रोड्यूस किया था जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

24 साल बाद बॉलीवुड में वापसी Rajinikanth

बात करें रजनीकांत की तो वो करीब 24 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म बुलंदी थी जिसमे उन्होंने अनिल कपूर, रेखा और रवीना टंडन के साथ काम किया था। वहीं साउथ इंडस्ट्री में वो हाल ही में फिल्म लाल सलाम में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका लीड किरदार नहीं था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास जलवा नहीं पाई। फिल्म को उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को रजनीकांत के नाम पर प्रमोट भी किया गया था पर फैंस उन्हें हमेशा लीड में देखना ज्यादा पसंद करते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026